Bharat Express DD Free Dish

क्या आपकी भी हैं बाघ जैसी आंखें, तो 89 की भीड़ में छुपा है 99, ढूंढ के दिखाएं

89 की भीड़ में छुपा है सिर्फ एक बार लिखा गया 99. क्या आपकी नजरें इतनी तेज हैं कि आप इसे पहचान सकें? यह ब्रेन टीजर आपकी ध्यान और अवलोकन क्षमता की असली परीक्षा है.

Number Puzzle: ब्रेन टीजर न सिर्फ दिमाग को शार्प बनाते हैं, बल्कि सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ाते हैं. जैसे तन की मजबूती के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, वैसे ही मन की मजबूती के लिए दिमागी अभ्यास की जरुतर होता है. Number Puzzle यानी गणना संबंधी पहेलियां, ऑप्टिकल इल्यूजन और वर्ड पजल्स से भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण मानी जाती हैं. इसलिए अगर आप कहीं खाली बैठे हैं तो इस तरह की पहेलियां खेलकर अपने दिमाग को एक्टिव रख सकते हैं.

89 के बीच छुपा है 99

अब आइए आपको एक मजेदार चैलेंज देते हैं. नीचे एक तस्वीर में आपको कई बार ’89’ लिखा हुआ दिखाई देगा. लेकिन इस भीड़ में कहीं ’99’ भी छुपा हुआ है. क्या आप उसे ढूंढ सकते हैं? यह पजल आपकी नजर और ध्यान की परीक्षा है. ज्यादा समय नहीं मिलेगा-  जितनी जल्दी हो सके, 99 को ढूंढिए.

थोड़ा हिंट लें?

अगर आप अब तक नहीं ढूंढ पाए हैं, तो चलिए आपको एक छोटा सा हिंट देते हैं: नंबर्स के बाएं हिस्से को ध्यान से देखिए. वहीँ कहीं 99 छुपा हुआ है.

उत्तर: बस एक ही बार लिखा है ’99’

तो क्या आप ढूंढ पाए? अगर नहीं, तो जान लीजिए — इस पूरे पजल में सिर्फ एक ही बार 99 लिखा हुआ है. जी हां, बार-बार 89 देखकर शायद आपको लगा हो कि कई बार 99 लिखा है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है.

ऐसी पहेलियां हमें यह सिखाती हैं कि हमारा ध्यान और अवलोकन क्षमता कितनी मजबूत है. कई बार जवाब आंखों के सामने होता है लेकिन हम उसे देख नहीं पाते. इसलिए जिंदगी में हर चीज को ध्यान से देखने की आदत डालें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read