अंधेरा होने के बाद घर में जरूर जलाएं राम ज्योति.
Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या के भव्य राम मंदिर की आज प्राण प्रतिष्ठा होनी है. प्राण प्रतिष्ठा आज दोपहर को मृगशिरा नक्षत्र और अभिजीत मुहूर्त में होगी. ऐसे में आज पूरे देश में साल में दूसरी बार दीवाली मनाई जाएगी. आज हर अयोध्यावासी अपने घर में दीप जलाकर भगवान के पुनः उनके घर लौटने की खुशी मनाएगा.
आज पूरे देश में राम नाम की गुंज है. हर घर में राम के गीत गाए जा रहे हैं. देश में सभी शहरों में गली, मौहल्ले और चौराहों पर रंगोली बनाकर भंडारे लगाकर यह जश्न मनाया जा रहा है. ऐसे में आज सभी घरों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रीराम ज्योति जलाई जाएगी. आईये जानते हैं श्रीराम ज्योति जलाने की विधि और मुहूर्त क्या है?
धार्मिक विद्वानों की मानें तो आज प्रदोष काल में राम ज्योति जलानी चाहिए. यानी आज पूरे रात तक ज्योति जलानी चाहिए. इसके पीछे की वजह यह है कि हम सभी दीवाली पर प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद अंधेरा होने पर दीए जलाकर रोशनी करते हैं.
राम ज्योति जलाने का सही समय 5 बजकर 52 मिनट पर होगा. यानी 5 बजकर 52 मिनट पर सूर्यास्त हो जाएगा. इसके बाद प्रदोष काल शुरू हो जाएगा. हालांकि देश में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय सूर्यास्त होता है ऐसे में अंधेरा होने लगे तभी श्रीराम ज्योति जलानी चाहिए.
पूजा स्थान पर ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में एक रंगोली बनाएं. रंगोली के केंद्र में सप्तधान्य रखें. फिर मिट्टी केे दीपक में सरसों या तिल का तेल भर लें. उसमें रूई की बाती लगाएं. फिर प्रभु राम का स्मरण कर दीपक जलाएं. यह ध्यान रहे कि दीपक पूरी रात जलता रहे.
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…