Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya
Dinesh Lal Yadav Amrapali Dubey In Ayodhya: आखिरकार आज 500 सालों के बाद राम भक्तों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. क्योंकि अब जल्द ही रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान जायेंगे. इस समय अयोध्या में तमाम मेहमान अपने प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी अयोध्या में मौजूद हैं. साथ ही दोनों एक्टर्स ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात भी की . इस दोनों ने मीडिया से बातचीत भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
बता दें हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिनेता दिनेश लाल यादव और अभिनेत्री आम्रपाली दुबे जगद्गुरु रामभद्राचार्य के साथ नजर आ रहे हैं. दरअसल, दोनों स्टार्स अयोध्या में पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया. इस दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्टर दिनेश लाल यादव ने कहा, ‘हम लोगों का सौभाग्य है कि आज जब भगवान राम का दरबार सज रहा है और प्रभु श्री राम अयोध्या धाम में विराजमान हो रहे हैं तो गुरु जी का आशीर्वाद भी हमें प्राप्त हो रहा है… ‘
यह भी पढ़ें : भव्य अयोध्या में होगी दिव्य आरती, जानें क्या करेंगे उस वक्त अतिथि, सेना करेगी यह खास काम लेकर प्रभु श्रीराम का नाम
वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी मीडिया से बात की और कहा, ‘राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पाकर मैं अपने आप को बहुत सौभाग्यशाली मानती हूं… मुझे लगता है कि आज देश और दुनिया के लोग जो श्री राम में मानते हैं उन्हें अपने जीवन के सबसे ज्यादा खुशी के पलों की अनुभूति हो रही होगी.’
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…