धर्म

UP Politics: टूट की कगार पर सपा… भाजपा का हाथ थामेंगे अखिलेश के 10 विधायक, 3 जाएंगे कांग्रेस में!

UP Politics: लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. जहां पहले जयंत चौधरी अखिलेश का साथ छोड़कर चले गए हैं तो वहीं पल्लवी पटेल भी नाराज हो गईं तो कांग्रेस के साथ ही अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर बात क्लियर नहीं हुई है. इन तमाम झंझटों से अभी अखिलेश जूझ ही रहे थे कि एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि सपा के 10 विधायक जल्द ही भाजपा का हाथ थाम सकते हैं तो वहीं तीन विधायक कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. सपा में टूट को आगामी लोकसभा चुनाव के लिहाज से देखा जा रहा है और राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग के लिहाज से भी इस टूट को अखिलेश यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक सपा के मौजूदा विधायक भाजपा के सम्पर्क में हैं और जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं. इस पूरी खबर को राज्यसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है और कहा जा रहा है कि, अगर राज्यसभा चुनाव में भाजपा को जरूरत पड़ी तो ये सभी विधायक सपा के खिलाफ क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. तो वहीं सूत्रों को लेकर खबर सामने आ रही है कि, सपा के अमिताभ वाजपेयी के साथ ही तीन विधायक कांग्रेस में जा सकते हैं. माना जा रहा है कि ये सभी विधायक अब लोकसभा चुनाव लड़ना चाह रहे हैं. इसीलिए अन्य राजनीतिक दलों की चौखट तलाश रहे हैं.

ये भी पढ़ें-UP Politics: किसान आंदोलन के बीच नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को दी चेतावनी, बोले- बदलें फैसला, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

अखिलेश से नाराज हैं पल्लवी पटेल

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से अखिलेश यादव को उनके करीबियों द्वारा झटके पर झटका दिया जा रहा है. जहां एक ओर इंडिया गठबंधन छोड़कर पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार चले गए फिर जयंत ने सपा को झटका दिया और अब सपा विधायक और अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल भी अखिलेश से नाराज दिखाई दे रही हैं. उन्होंने खुलकर भी कह दिया है कि, राज्यसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं देंगी. इसी के साथ ही उन्होंने अखिलेश को पीडीए के खिलाफ बताया है. साथ ही उन्होंने सपा के उम्मीदवार जया बच्चन और आलोक रंजन पर सवाल खड़े किए हैं. तो वहीं सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भी पार्टी छोड़ चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

विपक्षी दलों का 2-8 अक्टूबर तक देशभर में प्रदर्शन, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग घेरेंगे, I.N.D.I.A. ब्लॉक का फैसला

INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…

11 minutes ago

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

26 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

34 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

36 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

38 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

54 minutes ago