चूहों को बिना मारे भगाने के 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय
Delhi Jawaharlal Nehru Stadium News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हादसा हो गया. यहां स्टेडियम के गेट-2 के पास एक कार्यक्रम के लिए पंडाल लगाया जा रहा था, उसी दौरान टेंट अचानक गिर गया. इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. घायलों को उपचार के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है.
ताजा जानकारी के अनुसार, पंडाल को जमीन में गाड़े बिना खड़ा किया गया था, जो हवा का दवाब नहीं झेल पाया और भरभराकर गिर गया. पुलिस ने कहा कि यह घटना बीती रात करीब 11 बजे की है, जब स्टेडियम के गेट-2 के पास अचानक पूरा पंडाल नीचे आ गिरा. पंडाल के नीचे काफी लोग दब गए, जिनमें से कई को चोटें आईं. पता चलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर जा पहुंची और बचाव का काम शुरू कर दिया.
पता चला है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए हादसे के बाद 20 से ज्यादा एंबुलेस घटनास्थल पर पहुंच गई थीं. घायल हुए लोगों को एंबुलेस से अस्पतालों में ले जाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कई घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है. एम्स के डॉक्टर के मुताबिक, मरीजों की स्थिति स्थिर है. उनका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़िए: तमिलनाडु में फिर दहली पटाखा फैक्ट्री, विस्फोट से गईं 8 लोगों की जानें, कई घायल
घायल हुए लोगों में से एक ने बताया कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शादी का कार्यक्रम होना था. इसके लिए वहां पंडाल लगाया जा रहा था. पंडाल के लिए लोहे की मोटी मोटी सरिया मंगवाई गई थीं. अचानक, पंडाल गिर गया और उससे वहां चीख-पुकार मच गई. जेसीबी के जरिए लोहे की सरियों को लोगों के ऊपर से हटाया गया.
MP News: मध्य प्रदेश के डबरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां दो…
INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की बैठक साढ़े 3 घंटे चली जिसमें 20 पार्टियां शामिल…
भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…
Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…
OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…