Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding
Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड के पावर कपल में शुमार एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी इस समय लगातार सुर्खियों में है. रकुल और जैकी 21 फरवरी 2024 को गोवा में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे. शादी का जश्न भी शुरू हो चुका है. वहीं शादी से पहले कपल ने आज मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर बप्पा से आशीर्वाद लिया है. मंदिर में दोनों ने माथा टेका और आने वाले जीवन के लिए दुआएं कीं. इस मौके पर पपराजी ने उनकी तस्वीरें ली हैं.
रकुल ने इस मौके पर पिंक कलर का एथनिक ड्रेस पहना. वहीं जैकी ने कुर्ता और पैंट में हैं. गाड़ी से उतरकर दोनों ने पपराजी के सामने तस्वीरें क्लिक कराईं और मंदिर में प्रवेश किया. दोनों को देखने के लिए वहां लोगों की काफी भीड़ इकट्ठी हो गई है.
हल्दी, मेहंदी और संगीत की सेरेमनी 19 फरवरी से शुरू हो जाएगी. बीते गुरुवार से प्री-वेडिंग शुरू हो चुका है. उस दौरान जैकी के घर पर एक छोटा सा फंक्शन रखा गया था. रकुल ने इस मौके पर मिरर वर्क किया हुआ ग्रीन कलर का शरारा पहना. उन्होंने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं.’
शादी की रस्में 21 फरवरी को गोवा में होंगी. शादी में केवल करीबी लोग ही मौजूद रहेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने यह श्योर किया है कि यह पूरी तरह से इको फ्रेंडली शादी हो. उन्होंने मेहमानों को पेपर से बने कार्ड की जगह डिजिटल इनवाइट्स भेजे हैं. पहले रकुल और जैकी विदेश में शादी करने वाले थे. पीएम मोदी ने अपील की थी कि देशवासी भारत में ही शादी करें. जिसके बाद रकुल और जैकी ने अपना प्लान बदला और गोवा में शादी का फैसला लिया.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…