Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP Politics: किसान आंदोलन के बीच नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी को दी चेतावनी, बोले- बदलें फैसला, नहीं तो हो जाएगा नुकसान

Farmer’s Protest: भाकियू नेता ने कहा कि, जयंत चौधरी को तजुर्बा ज़्यादा नहीं है, लेकिन, ठीक है, वो किसान परिवार से हैं. चौधरी चरण सिंह जी के पोते हैं. किसान परिवारों की उन पर निगाह बनी हुई है कि वो ठीक से रहे.

जयंत चौधरी-नरेश टिकैत (फोटो-सोशल मीडिया)

UP Politics: दिल्ली कूच को लेकर यूपी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है तो इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही रालोद के एनडीए में शामिल होने पर आपत्ति जताई है. इसी के साथ कहा है कि किसान आंदोलन को देखते हुए रालोद को एनडीए से अलग हो जाना चाहिए. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो इससे उनकी पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है.

नरेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर अपनी बात कहते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर तंज कसा है और कहा है कि जयंत चौधरी ने एनडीए में जाने का जो फ़ैसला लिया वो ग़लत नहीं था, लेकिन जिस तरह से किसानों का आंदोलन चल रहा है उसे देखते हुए उन्हें इस गठबंधन से अपने हाथ पीछे खींच लेने चाहिए. मीडिया से बात करते हुए नरेश टिकैत ने जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि “जयंत चौधरी ने जो कदम उठाया वो तो सही था लेकिन, जिस तरह पंजाब वाला मामला हुआ है. अगर उसमें जयंत चौधरी की बीजेपी वाले कुछ मानें तो उन्हें इसका फैसला करवा देना चाहिए और अगर उनकी कोई बात नहीं मानता हैं तो फिर उन्हें अपना हाथ वहां से निकाल लेना चाहिए, नहीं तो फ़ायदे की जगह उन्हें इससे नुकसान ज्यादा हो जाएगा.” बता दें कि अपनी कुछ मांगों को लेकर किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इससे पहले भी नरेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चेताया था और कहा था कि सरकार किसानों के मामलों में ज़िद्दी रवैया अपना रही है जो घातक साबित हो रहे हैं. तो दूसरी ओर उनके भाई राकेश टिकैत भी लगातार किसानों के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं. उन्होने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन में ये मामला ख़त्म नहीं हुआ तो वो किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें-Gyanvapi Case: व्यासजी तहखाना मामले पर सुनवाई पूरी, जारी रहेगी पूजा, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

नहीं है ज्यादा तजुर्बा

इसी के साथ ही भाकियू नेता ने जयंत चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि “जयंत चौधरी को तजुर्बा ज़्यादा नहीं है, लेकिन ठीक है, वो किसान परिवार से हैं. चौधरी चरण सिंह जी के पोते हैं. किसान परिवारों की उन पर निगाह बनी हुई है कि वो ठीक से रहे. उनका ठीकठाक सम्मान होता रहे.”

ये हैं मांगें

न्यूनतम समर्थन मूल्य समेत कई माँगों को लेकर किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं. संगठनों ने दिल्ली चलो का एलान किया है. इसी के बाद हज़ारों की संख्या में किसान दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं. तो इसी दौरान शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और किसानों के बीच ज़बरदस्त टकराव जारी है. किसानों को रोकने के लिए जवानों की ओर से आंसू गैस के गोले तक दागे गए हैं. इस टकराव में दोनों तरफ़ से कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital