आस्था

Aaj Ka Panchang 11 January 2026: माघ अष्टमी पर बन रहा है सुकर्मा योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्य पूजा की विधि

Aaj Ka Panchang 11 January 2026: आज 11 जनवरी, रविवार का दिन है. माघ महीने की शुरुआत हो चुकी है और ठंड के इस मौसम में आज का दिन आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास रहने वाला है. अगर आप आज किसी शुभ काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं या जानना चाहते हैं कि आज ग्रहों की चाल आपके लिए क्या संकेत दे रही है, तो यह पंचांग आपके बहुत काम आएगा.

ग्रहों की स्थिति और नक्षत्र

आज माघ महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. सुबह 10 बजकर 20 मिनट तक अष्टमी रहेगी और इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी. आज का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि चंद्रमा आज शुक्र की राशि ‘तुला’ में गोचर कर रहे हैं, जबकि सूर्य देव गुरु की राशि ‘धनु’ में विराजमान हैं.

नक्षत्रों की बात करें तो आज शाम 06 बजकर 12 मिनट तक ‘चित्रा’ नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद ‘स्वाति’ नक्षत्र लग जाएगा. साथ ही आज सुकर्मा और धृति जैसे दो शुभ योगों का संगम हो रहा है. सुकर्मा योग शाम 05 बजकर 27 मिनट तक रहेगा, जो किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए बेहतरीन माना जाता है.

कब करें शुभ कार्य?

हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक या नए काम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता है. आज का सबसे उत्तम समय यानी ‘अभिजित मुहूर्त’ दोपहर 12 बजकर 08 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. इस दौरान किए गए कार्य सफल होने की संभावना ज्यादा रहती है.

इसके अलावा, अगर आप पूजा-पाठ या ध्यान करना चाहते हैं, तो सुबह 05 बजकर 27 मिनट से 06 बजकर 21 मिनट तक का ‘ब्रह्म मुहूर्त’ सबसे श्रेष्ठ है. अमृत काल का समय भी सुबह 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें- Makar Sankranti Kab Hai: 14 या 15 कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

राहुकाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहुकाल में शुभ कार्य करने से बचना चाहिए. आज शाम 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक राहुकाल रहेगा. इस दौरान कोई भी बड़ा निवेश या नया सौदा न करें तो बेहतर है. साथ ही आज ‘दिशा शूल’ पश्चिम दिशा की ओर है, यानी आज पश्चिम दिशा में यात्रा करना टालना चाहिए. अगर जाना बहुत जरूरी हो, तो थोड़ा दही खाकर घर से निकलें.

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 07:15 बजे

सूर्यास्त: शाम 05:43 बजे

चंद्रोदय: रात 01:38 बजे (12 जनवरी की रात)

चन्द्रास्त: दोपहर 12:04 बजे

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है. चूंकि आज सूर्य धनु राशि में हैं, इसलिए आज तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा कुमकुम डालकर सूर्य देव को अर्घ्य देना आपके आत्मविश्वास और सेहत के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago