Mississippi Shooting: अमेरिका के मिसिसिपी राज्य में शुक्रवार देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई. इन घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. गोलीबारी की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. क्ले काउंटी के शेरिफ एडी स्कॉट ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है और समुदाय के लिए कोई खतरा नहीं है.
जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स कि माने तो पुलिस ने आधिकारिक बयान में मृतकों की संख्या स्पष्ट नहीं की है लेकिन एक मीडिया ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है. फिलहाल आरोपी की पहचान और उसकी मंशा को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने लोगों पर गोलियां क्यों चलाईं?
घायलों का इलाज जारी
घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि कितने लोग घायल हुए हैं, इसका सही आंकड़ा सामने नहीं आया है. मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं. अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही सार्वजनिक की जाएंगी.
तीन महीने पहले भी फायरिंग
करीब तीन महीने पहले, 10 अक्टूबर 2025 को मिसिसिपी के एक हाईस्कूल में फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद भीषण गोलीबारी हुई थी. उस घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और 12 लोग घायल हुए थे. यह घटना लीलैंड शहर में हुई थी, जो राजधानी जैक्सन से लगभग 190 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है.
उत्तर-पूर्वी मिसिसिपी में स्थित क्ले काउंटी की आबादी लगभग 20,000 है. 2020 की जनगणना के अनुसार यहां 18,636 लोग रहते हैं. इस काउंटी का नाम अमेरिकी राजनेता हेनरी क्ले के सम्मान में रखा गया था, जो 19वीं शताब्दी में संयुक्त राज्य अमेरिका के सचिव और सीनेट सदस्य रहे थे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
