आस्था

ग्रहों की चाल बदलगी आपका दिन: 13 सितंबर को किन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम? पढ़ें मेष से मीन का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 September 2026: रविवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छे अवसर लेकर आ सकता है. किसी को कारोबार में लाभ मिलेगा तो किसी के लिए धन से जुड़े मामले राहत देने वाले रहेंगे. वहीं कुछ लोगों को खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा. प्रेम, परिवार और कामकाज के लिहाज से आज का दिन किस राशि के लिए कैसा रहेगा, जानें यहां.

मेष राशि

कारोबार में दिन की शुरुआत थोड़ी अस्थिर रह सकती है, लेकिन बाद में स्थितियां संभलेंगी. मेहनत का फायदा मिलने के संकेत हैं. प्रेम संबंधों और बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

वृषभ राशि

आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. सरकारी या राजनीतिक कामों में सफलता मिल सकती है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और परिवार की ओर से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है. सेहत और रिश्तों के लिहाज से दिन अनुकूल है.

मिथुन राशि

सामाजिक स्तर पर आपका प्रभाव बढ़ सकता है. लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे. जरूरत की चीजें जुटाने में परेशानी नहीं आएगी. हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए आराम को नजरअंदाज न करें. कारोबार और रिश्तों में अच्छे परिणाम मिलेंगे.

कर्क राशि

आज आपको अपने स्वास्थ्य के साथ बजट पर भी नजर रखनी चाहिए. अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, जिससे आर्थिक दबाव बढ़े. इसके बावजूद प्रेम, संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में स्थिति सकारात्मक रहने की उम्मीद है.

सिंह राशि

कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. परिवार से अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है. काम, प्रेम और सेहत के मामले में दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा.

कन्या राशि

आज कामकाज में आपकी मेहनत दिखाई देगी और जरूरी काम समय पर पूरे होने की संभावना है. कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ठीक नहीं रहेगी. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रह सकती है.

तुला राशि

आपका व्यवहार आज लोगों को प्रभावित करेगा और सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे. खर्चों को व्यवस्थित करने की कोशिश भविष्य में फायदा दे सकती है. मानसिक तनाव से बचने के लिए बेवजह की बातों पर ज्यादा सोचने से बचें. जीवनसाथी की तरफ से कोई सुखद सरप्राइज मिल सकता है.

वृश्चिक राशि

प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई पुरानी योजना आगे बढ़ सकती है. संतान की उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं. पढ़ाई करने वालों के लिए भी दिन बेहतर रह सकता है. परिवार और जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

धनु राशि

आज कोई ऐसा काम पूरा हो सकता है जिसे आप लंबे समय से कठिन मान रहे थे. करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है. परिवार के किसी शुभ आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा, लेकिन सेहत को लेकर सावधानी जरूरी है.


ये भी पढ़ें: सामने आई लालबागचा राजा की पहली झलक, देखते ही झूम उठे भक्त; मुंबई में शुरू हुई गणेशोत्सव की धूम


मकर राशि

व्यापार में लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है. किसी करीबी से दिल की बात साझा करने पर भावनात्मक सहयोग मिलेगा. परिवार और प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है.

कुंभ राशि

आज जिम्मेदारियों में बदलाव महसूस हो सकता है. काम के क्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे और पेशेवर क्षमता बेहतर होगी. आय या पद बढ़ाने का मौका भी मिल सकता है. व्यस्तता के बीच अपनी इच्छाशक्ति के दम पर जरूरी काम पूरे करने में सफल रहेंगे.

मीन राशि

आज रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी और इससे नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा. प्रभावशाली लोगों से संपर्क भविष्य में उपयोगी साबित हो सकता है. कोई जरूरी काम पूरा होने से मानसिक राहत मिलेगी. जीवनसाथी के साथ पुरानी नाराजगी दूर हो सकती है. कारोबार बढ़ाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

31 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

54 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

1 hour ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago