लालबागचा राजा की पहली झलक
देशभर में Ganesh Chaturthi के जश्न की तैयारियां अब अपने चरम पर हैं. इसी बीच मुंबई के सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय ‘Lalbaugcha Raja‘ का पहला लुक शुक्रवार शाम को आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है. इस भव्य झलक के सामने आते ही पूरी मायानगरी में बप्पा के स्वागत का उत्साह दोगुना हो गया है.
सिंहासन पर विराजे बप्पा का स्वरूप
लालबागचा राजा की इस साल की मूर्ति बेहद भव्य और कलात्मक है. सिंहासन पर विराजमान गणपति बप्पा का यह रूप बेहद शांत, दयालु और मनमोहक नजर आ रहा है. उनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों में गजब का क्रेज देखने को मिलता है. साल 2026 में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 14 सितंबर से शुरू होने जा रहा है, और उससे ठीक पहले राजा की यह पहली झलक उत्सव के माहौल को और भी खास बना रही है.
Ganpati Bappa Morya! 🚩
What a breathtaking first darshan of Lalbaugcha Raja 2026. The grandeur, the lights, and the devotion in that video are truly special. May Lord Ganesha bless you and the entire nation with wisdom, strength, and prosperity. pic.twitter.com/ShMberlZve— Jigar B Desai (@JigarBDesaii) September 12, 2026
साल 1934 से चला आ रहा यह सिलसिला
लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल जो पुटलाबाई चाल, मुंबई में स्थित है का इतिहास बेहद पुराना और गौरवशाली है. इस मशहूर पंडाल की स्थापना साल 1934 में हुई थी, जो तब से लेकर आज तक मुंबई के गणेशोत्सव की शान बना हुआ है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि पिछले आठ दशकों से यानी कई पीढ़ियों से कांबली परिवार ही इस प्रतिष्ठित गणपति मूर्ति की देखभाल और निर्माण की जिम्मेदारी निभाता आ रहा है.
ये भी पढ़ें- गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये गलती, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान
10 दिनों तक चलने वाला महापर्व
भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाला यह 10 दिवसीय महापर्व महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. भगवान गणेश को ज्ञान, बुद्धिमत्ता और विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है. मुंबई के इन पंडालों में न सिर्फ आम लोग, बल्कि देश-दुनिया की जानी-मानी हस्तियां भी बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
