आस्था

30 साल बाद शनि-सूर्य ने बनाया दुर्लभ संयोग, 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Samsaptak Yog 2024 Good Effect on Zodiac: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. सूर्य, जब कभी भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य देव इस वक्त सिंह राशि में विराजमान हैं और इस स्थिति में 16 सितंबर तक रहने वाले हैं. वहीं, सूर्य पुत्र शनि कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं जबकि, शनि का कुंभ राशि पर आधिपत्य रहता है.

सूर्य इस वक्त कुंभ राशि में मौजूद शनि से 180 डिग्री पर स्थित हैं. ऐसे में इस दोनों ग्रहों के बीच समसप्तक योग का निर्माण हुआ है. शनि-सूर्य का समसप्तक योग 16 सितंबर तक बना रहेगा. शनि-सूर्य का यह समसप्तक योग करीब 30 साल बाद बना है. ऐसे में आइए जानते हैं शनि-सूर्य के दुर्लभ समसप्तक योग किन तीन राशियों के लिए विशेष लाभकारी है.

मेष राशि

सूर्य-शनि का समसप्तक योग मेष राशि के लिए अत्यंत शुभ है. 30 साल बाद बने सूर्य-शनि के इस योग से आमदनी के कई नए स्रोत बनेंगे. बिजनेस करने वालों को इस योग के शुभ प्रभाव से आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी. शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप करियर में तरक्की होगी. निवेश के लिए 16 सिंतबर तक का समय अच्छा है. संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा. इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए सूर्य-शनि का समसप्तक योग अत्यंत शुभ है. सूर्य-शनि के खास योग से किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. बिजनेस में आर्थिक प्रगति होगी. इस दौरान बैंक बैलेंस बढ़ेगा. फिजूलखर्ची में कमी आएगी. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. घर, जमीन या वाहन खरीदने के लिए यह समय उत्तम माना जा रहा है. घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे.

कुंभ राशि

सूर्य-शनि का समसप्तक योग कुंभ राशि के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा. कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की जाएगी. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का चांस बनेगा. कारोबार में जमकर आर्थिक उन्नति होगी. नौकरीपेशा लोगों की सैलरी बढ़ सकती है. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी. किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है. इस दौरान अटके हुए काम पूरे होंगे.

यह भी पढें: सर्वपितृ अमावस्या के दिन लगेगा सूर्य ग्रहण, 5 राशियों के लिए शुभ; इन्हें रहना होगा सतर्क

यह भी पढें: कल से इन 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से संवरेगी तकदीर

Dipesh Thakur

Recent Posts

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

3 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

1 hour ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago