फोटो-सोशल मीडिया
America Hanuman ji Statue: अमेरिका के टेक्सास से एक चौंका देने वाली खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. यहां के शुगर लैंड में हाल ही 90 फुट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस मूर्ति के खिलाफ कट्टर ईसाई समुदाय के लोग उतर आए हैं और लगातार विरोध कर रहे हैं. खबर सामने आ रही है कि रविवार यानी 25 अगस्त को चर्च से जुड़े कम से कम 20- 25 लोगों ने मूर्ति के खिलाफ विरोध किया और हनुमान जी को ‘दानवी देवता’ बताया.
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो करीब 25 लोग मंदिर के परिसर में घुसे और मूर्ति के सामने अपने धर्म की पूजा करने लगे. बता दें कि इस घटना को लेकर चर्च से जुड़े ग्रेग गर्वेस फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भगवान हनुमानजी को अपशब्द कहते हुए भी लोग सुनाई दे रहे हैं. इस घटना को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान उनके समर्थक हनुमान मूर्ति के पास इकट्ठा होकर प्रार्थना कर रहे थे. इसके बाद मंदिर की तरफ से पुलिस बुलाने की धमकी दी गई, तब ये लोग वहां से निकले.
ये भी पढ़ें-अमेरिकी वैज्ञानिकों ने विकसित किया सबसे तेज माइक्रोस्कोप, जानें कितने सेकेंड में तस्वीर लेने में है सक्षम?
WION की रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर के संयुक्त सचिव डॉ. रंगनाथ कंडाला ने कहा, “शुरू में हमें लगा कि समूह मूर्ति देखने आया है. क्योंकि उन्होंने इंटरनेट या किसी और माध्यम से इसके बारे में पढ़ा था. इसलिए किसी ने उनसे कोई विवाद नहीं किया. मगर, कुछ देर बाद समूह ने प्रार्थना करना शुरू कर दिया और मूर्ति के चारों ओर चक्कर लगाने शुरू कर दिए. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने मंदिर में आने वाले लोगों के पास जाना शुरू कर दिया और इस बात पर जोर दिया कि यीशु ही एकमात्र सच्चे भगवान हैं. साथ ही मंदिर में घुसे लोगों ने बच्चों और मंदिर में दर्शन करने आए कुछ लोगों से कहा कि वे इस मूर्ति की पूजा न करें. उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को यह कहते हुए भी सुना गया कि “सभी झूठे देवता जलकर राख हो जाएं. तो वहीं मंदिर प्रबंधन ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी धर्म का अपमान नहीं किया जाना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…