आस्था

सावन की अद्भुत आस्था! महाराष्ट्र से ओंकारेश्वर तक 250 किमी पैदल चलकर कावड़ियों ने उठाया नर्मदा जल

Sawan 2026: सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही चारों तरफ भगवान शिव की भक्ति का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है. इस पावन महीने में महाराष्ट्र के अकोला जिले के हिवरखेड इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो हर किसी के दिल में शिव के प्रति अगाध श्रद्धा जगा देगी. यहां के ‘महाकालेश्वर मित्र मंडल’ से जुड़े 60 से 70 शिवभक्तों ने अपनी अटूट आस्था की मिसाल पेश करते हुए एक कठिन और प्रेरणादायक यात्रा पूरी की है.

250 किलोमीटर की दुर्गम पैदल यात्रा

यह भक्तगण मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग क्षेत्र ओंकारेश्वर पहुंचे थे, जहां से उन्होंने पवित्र नर्मदा जल अपनी कावड़ में उठाया. इसके बाद उन्होंने ओंकारेश्वर से लेकर हिवरखेड तक की लगभग 250 किलोमीटर लंबी दूरी पैदल ही तय की. यह सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. रास्ते के बड़े-बड़े और दुर्गम घाटों को पार करना एक बड़ी चुनौती था, लेकिन इन कावड़ियों के इरादे मौसम और रास्ते की मुश्किलों से कहीं ज्यादा मजबूत थे. पूरे रास्ते ‘हर हर महादेव’ के जयकारों के साथ इन भक्तों के कदम रुकने का नाम नहीं ले रहे थे.

जगह-जगह हो रहा भव्य स्वागत

जब ये शिवभक्त कावड़ लेकर अपने गृह क्षेत्र हिवरखेड पहुंचे, तो स्थानीय लोगों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया. पूरा इलाका इस समय बोल बम और हर हर महादेव के नारों से गूंज रहा है. सावन के पहले सोमवार के खास मौके पर इन भक्तों द्वारा लाए गए पवित्र नर्मदा जल से स्थानीय शिवपिंडी का भव्य जलाभिषेक किया जाएगा. इस पूरी यात्रा और कावड़ियों के हिवरखेड पहुंचने से पूरे इलाके का माहौल पूरी तरह से शिवमय और भक्ति के रंग में रंग गया है.

ये भी पढ़ें- वैश्विक पटल पर सनातन का परचम: लंदन में गूंजी संतों की एकजुट आवाज, दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की FSSAI ने दी मंजूरी: क्या है ब्रोमेट और PAH का पूरा मामला, कंपनी ने क्या दी सफाई?

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…

1 hour ago

‘गुजरात के अमूल मॉडल से बढ़ेगा रोजगार’, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा विजन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…

2 hours ago

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

3 hours ago