आस्था

अक्षय तृतीया पर गोल्ड के अलावा घर ले आएं ये 5 चीजें, पूरे साल नहीं होगी धन-दौलत की कमी

Akshaya Tritiya Auspicious Things: हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया इस साल शुक्रवार, 10 मई को पड़ने वाली है. मान्यतानुसार, अक्षय तृतीया का संबंध ऐसी तिथि से है जिसका कभी क्षय नहीं होता. इसलिए अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ होता है. इस साल अक्षय तृतीया के दिन कई शुभ मुहूर्त भी बनने जा रहे हैं. अक्षय तृतीया के दिन रोहिणी नक्षत्र का भी खास संयोग बन रहा है. इस दिन रोहिणी नक्षत्र सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है. अक्षय तृतीया पर खरीदारी की परंपरा रही है. मान्यता है कि इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से घर में समृद्धि के साथ-साथ सुख और शांति भी बनी रहती है.

मां लक्ष्मी की चरण पादुका

वैसे तो अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना-चांदी की वस्तुओं को खरीदते हैं. लेकिन, इस दिन मां लक्ष्मी की चरण पादुका को खरीदकर घर लाना शुभ रहेगा. अक्षय तृतीया के दिन खरीदे गए मां लक्ष्मी की चरण पादुका की रोजना पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है.

एकाक्षी नारियल

अक्षय तृतीया के दिन घर में एकाक्षी नारियल को खरीदकर लाना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन एकाक्षी नारियल खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि एकाक्षी नारियल को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है.

दक्षिणावर्ती शंख

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख खरीदना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इसे घर में रखने से धन-दौलत में इजाफा होता है.

श्रीयंत्र

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन श्रीयंत्र खरीदकर लाना शुभ रहेगा. इसके अलावा इस दिन स्फटिक से बना हुआ कछुआ खरीदकर लाना भी शुभ रहता है. अक्षय तृतीया के दिन इन चीजों को घर लाने से धन से जुड़ी तमाम मुश्किलें दूर होने लगती हैं.

कौड़ी

मां लक्ष्मी को कौड़ी बेहद प्रिय है. मान्यता है कि जो कोई अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में कौड़ी को खरीदकर घर लाता है, उसे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी को घर में लाने से आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बनेंगे गजकेसरी समेत 5 खास योग, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dipesh Thakur

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

29 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago