यूटिलिटी

1 मई से होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, LPG Cylinder के दाम और बैंकों से जुड़ी इन सुविधाओं पर पड़ेगा असर

Rule Change From 1st May 2024: आज अप्रैल के महीने का अंतिम दिन है. कल से मई माह की शुरुआत होने जा रही है. देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं. तो यानी कल से कुछ बड़े बद्लाव होने जा रहे है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकता है. जी हां इनका असर रसोई गैस से लेकर क्रेडिट कार्ड तक हर जगह देखने को मिल सकता है. ऐसे में इनके बारे में आपको जानकारी होना जरूरी है. आइए आपको बताते हैं कि एक सितंबर से क्या बदलाव होने जा रहे हैं.

LPG, CNG और PNG के दाम

देश में जारी लोकसभा चुनावों के बीच 1 मई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया और 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 32 रुपये की कटौती की. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लंबे समय से चेंज देखने को नहीं मिला है, अब पहली मई को आम लोग LPG Cylinder Price में राहत की आस लगाए हैं. इसके अलावा पीएनजी (PNG), सीएनजी (CNG) और एटीएफ (ATF) के दाम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

ICICI सेविंग अकाउंट चार्ज

ICICI बैंक ने ग्राहकों के सेविंग अकाउंट्स पर लगने वाले चार्ज में बदलाव किया है और ये 1 मई 2024 से लागू होने जा रहा है. इसके तहत डेबिट कार्ड पर लगने वाले सालाना शुल्क को बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ये 99 रुपये तय किया गया है. इसके अलावा बैंक ने चेकबुक को लेकर भी Rule Change किया है और 1 मई के बाद से 25 पेज वाली चेक बुक इश्‍यू कराने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन इसके बाद हर पेज के ल‍िए 4 रुपये का चार्ज लगाया गया है. यही नहीं IMPS ट्रांजैक्शंस पर 2.50 रुपये से 15 रुपये तक का चार्ज वसूला जाएगा.

Yes Bank में कई रूल चेंज

तीसरे बदलाव की बात करें तो ये यस बैंक (Yes Bank) के ग्राहकों से जुड़ा हुआ है. बैंक ने 1 मई 2024 से सेविंग अकाउंट पर लगने वाले मिनिमम एवरेज बैलेंस चार्ज में बदलाव किया है. इसके तहत सेव‍िंग अकाउंट का प्रो मैक्स में MAB में 50,000 रुपये होगा, इस पर 1,000 रुपये का अध‍िकतम चार्ज लगेगा. सेविंग अकाउंट प्रो प्लस, Yes Essence SA और YES Respect SA में मिनिमम बैलेंस 25,000 रुपये होगा और इस अकाउंट पर 750 रुपये का चार्ज तय किया गया है. सेव‍िंग अकाउंट प्रो में 10,000 रुपये मिनिमम बैलेंस रखना होगा और इसका चार्ज भी 750 रुपये अध‍िकतम होगा. सेव‍िंग वैल्‍यू के ल‍िए 5000 रुपये की ल‍िमिट है और 500 रुपये का अध‍िकतम चार्ज लगेगा.

बिल पेमेंट होगा महंगा

चौथा बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स से जुड़ा है, खासतौर पर जो इस कार्ड का उपयोग यूटिलिटी बिल पेमेंट्स के लिए करते हैं, तो उनपर बोझ बढ़ने वाला है. 1 मई से Yes Bank Credit Card पर 15,000 रुपये से अधिक के बिजली या अन्य यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 1 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाया गया है, तो वहीं IDFC First Bank के क्रेडिट कार्ड द्वारा 20,000 से ज्यादा के बिल पेमेंट पर 1% अतिरिक्त शुल्क और 18 फीसदी जीएसटी (GST) वसूला जाएगा.

14 दिन बैंक बंद

वहीं मई माह 2024 में बैंकों में बंपर छुट्टियां पड़ा रही हैं और पूरे महीने में कुल 14 दिन बैंकों (Bank Holidays May 2024) में काम-काज नहीं होगा. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मई में पड़ने वाले इन अवकाशों में अक्षय तृतीया, महाराष्ट्र दिवस, रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती समेत अन्य छुट्टियां पड़ रही हैं. ऐसे में बैंकिंग कार्य के लिए घर से निकलने से पहले एक बार इस लिस्ट जरूर देख लें. इन छुट्टियों में दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी शामिल है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

10 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

17 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

23 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

54 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago