Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री मोदी का नमन, बोले- देश के विकास में योगदान हमेशा रहेगा याद

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की 105वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने उन्हें कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और विद्वान बताते हुए कहा कि देश के विकास और आर्थिक सुधारों में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.

पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्‍हा राव (P. V. Narasimha Rao) की 105वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास में पीवी नरसिम्हा राव का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि अपने प्रभावशाली नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण वे भारतीय राजनीति के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने राष्ट्र के लिए उनके योगदान का सम्मान करते हुए इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया.

पीएम ने ट्वीट कर क्या लिखा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “मैं पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव गारू को उनकी जयंती पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करता हूं. उन्हें उनके कुशल नेतृत्व और बुद्धिमत्ता के लिए याद किया जाता है. यह हमारी सरकार के लिए सम्मान का विषय है कि राष्ट्र के लिए उनके समृद्ध योगदान को मान्यता देते हुए हमने इस वर्ष की शुरुआत में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीवी नरसिम्हा राव ने देश के एक महत्वपूर्ण दौर में भारत को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. पीएम ने उन्हें एक कुशल प्रशासक, विद्वान और भारतीय संस्कृति की गहरी समझ रखने वाला नेता बताया.


ये भी पढ़ें: साबरमती लोकदरबार: अहमदाबाद का प्रमुख केंद्र बनेगा रानीप; गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से किया सीधा संवाद


केंद्रीय मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि

वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी और आम लोगों का जीवन बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए. उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने भी पीवी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के विकास और आर्थिक सुधारों में उनके योगदान को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital