आस्था

Basant Panchami 2023: इस दिन है बसंत पंचमी, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और खास उपाय

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी का दिन विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. हर साल माघ शुक्ल की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है. हिंदू धर्म के अनुसार, इस दिन माता सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी और मां काली की कृपा भी प्राप्त होती है. ऐसे में इस दिन पूजा के खास मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में जानना जरूरी है.

बसंत पचंमी 2023 के शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल माघ शुक्ल की पंचमी तिथि 25 जनवरी को पड़ रही है. इस दिन दोपहर के 12 बजकर 34 मिनट से लेकर अगले दिन 26 जनवरी की सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक यह तिथि रहेगी. वहीं उदया तिथि के चलते बसंत पंचमी की पूजा 26 जनवरी को होगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से शुरु हो जाएगा. जोकि दोपहर में 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा.

इस तरह करें बसंत पंचमी के दिन पूजा

इस दिन माता सरस्वती की पूजा करने के दौरान पीले रंग के कपड़े पहनें. इसके अलावा इस दिन घर में पीले व्यंजन पकाना बहुत शुभ माना जाता है. मां सरस्वती को पूजा में केसर, पीले फूल, हल्दी, पीले रंग की मिठाई अर्पित करने से लाभ मिलता है.

इस दिन लोग मां सरस्वती के मूल मंत्र ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः’ का जाप हल्दी की माला से करते हैं. बसंत पंचमी के दिन छात्रों द्वारा मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि का विकास होता है. वहीं प्रतियोगी छात्रों को भी इस दिन मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Woman Naga Sadhu: जानिए माघ मेले में दिखने वाली महिला नागा साधुओं की दुनिया से जुड़ी कुछ खास बातें

बसंत पंचमी के दिन इन उपायों से मिलेगा लाभ

अगर परिवार में किसी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो बसंत पंचमी के दिन आप इस उपाय को आजमा सकते हैं. इस दिन सुबह के समय अपने बच्चे के हाथ से पीले रंग का कोई फूल और हरे रंग का एक फल मां सरस्वती के चरणों में अर्पित करवाएं. इसके अलावा वाणी संबंधी दोष के लिए भी इस दिन पूजा करते समय केसर और पीले चंदन को सरस्वती मां के चरणों में अर्पित करें.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

35 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

2 hours ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

2 hours ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago