देश

World Hindi Day: विश्व हिंदी दिवस पर पीएम मोदी का संदेश- भाषा विश्व योजयति

World Hindi Day: हिंदी भाषा को पढ़ने, लिखने और सुनने वालों के लिए आज का दिन बेहद ही खास है. आज के दिन यानी 4 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस अवसर पर पीएम मोदी ने विदेश मंत्रालय के मुख्यालय, विभिन्न देशों में स्थित भारतीय मिशन और केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की सराहनीय है.

पीएम मोदी ने अपने संदेश पत्र में कहा – ‘भाषा विश्व योजयति’ अर्थात भाषा विश्व को जोड़ती है. हमारी गौरवशाली संस्कृति और संस्कारों को तकनीक के इस दौर में विभिन्न माध्यमों से दुनिया के हर हिस्से में पहुंचने में हिंदी बड़ा योगदान रहा है.

उन्होंने अपने संदेश पत्र के माध्यम से कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश पंचप्राणों में शामिल, ‘विरासत पर गर्व’ और ‘गुलामी की मानसिक से मुक्ति’ के भाव के साथ विकास के पथ पर अग्रसर है. हमारा देश अनेक भाषाओं और संस्कृतियों की जननी है. यह संमृद्ध विरासत हमें सतत प्रेरणा देती है. इसी प्रकार, औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति के लिए आपसी संवाद और परस्पर समन्वय को समन्वय को सशक्त करने में अमृतकाल में भारतीय भाषाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाली है.

पीएम ने संदेश पत्र में कहा – हिंदी हमारे राष्ट्र के मूल्यों के प्रसार के साथ-साथ विश्व बंधुत्व के भाव से भी जुड़ी हुई है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विशेष पहचान और भारतवंशियों को एकता के सूत्र में पिरोने में हिंदी एक मजबूत कड़ी है.

प्रधानमंत्री ने संदेश पत्र में कहा- विश्व हिंदी दिवस, हमें लोक अभिव्यक्ति की समृद्ध निधि के रूप में हिंदी के महत्व को समझने और इसका उत्सव मनाने का एक अवसर देता है. मुझे विश्वास है कि इस अवसर पर सभी हिंदी प्रेमी न केवल स्वयं अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें, बल्कि भावी पीढ़ी को भी अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने में अमूल्य योगदान देंगे.

ये भी पढ़ें: Pravasi Bharatiya Diwas: कुछ वर्षों में भारत ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह असाधारण है, अभूतपूर्व है – PM मोदी

अपने संदेश पत्र के आखिर में पीएम मोदी ने एक बार फिर विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) के अवसर पर विश्व भर में आयोजित कार्यक्रमों से जुड़े सभी हिंदी प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

20 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

2 hours ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

3 hours ago