आस्था

Basant Panchami 2024: आज बसंत पंचमी पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, जॉब बिजनेस में होगी दिन-रात तरक्की

Basant Panchami 2024 Mantra Stuti in Hindi: आज बसंत पंचमी मनाई जा रही है. पैराणिक परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी हर साल माघ शु्क्ल पंचमी को मनाई जाती है. कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती का प्रदुर्भाव हुआ था. जिन्हें ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी के तौर पर पूजा जाता है. मान्यता के अनुसार, मां सरस्वती की पूजा से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है. बिजनेस और जॉब में तरक्की के लिए बसंत पंचमी के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए? जानिए.

संगीत और कला से जुड़े लोगों के लिए मंत्र

संगीत और कला से जुड़े लोगों को आज यानी बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) पर ‘श्रीप्रदायै नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए. इसके अलावा मां सरस्वती की विधिवत पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने के कला में और भी निखार आएगा. जो लोग किसी भी प्रकार की कला से युक्त हैं, उनके जीवन में धन का अभाव नहीं होता है.

जॉब-बिजनेस में तरक्की के लिए मंत्र

जॉब-बिजनेस में तरक्की के लिए पद्माक्षी ‘ओम् पद्माश्रैय नमः’ इस मंत्र का जाप करें. मां शारदे के इस प्रभावशाली मंत्र का जाप करने से नौकरी-व्यापार में खूब तरक्की का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें. मंत्र का जाप करने के लिए सफेद रंग के आसन पर बैठें. साथ ही दोमुखी दीप जलाकर मां सरस्वती की आराधना करें.

मां सरस्वती की स्तुति

या कुन्देन्दुतुषारहारधवला या शुभ्रवस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना
या ब्रह्माच्युत शंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा

शुक्लां ब्रह्मविचार सार परमामाद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्‌
हस्ते स्फटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्‌
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्‌

बसंत पंचमी पर मा सरस्वती की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

बसंत पंचमी रवि योग, अश्विनी और रेवती नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है. ये योग पूजा के लिए बेहद शुभ माने गए हैं. आज मां सरस्वती की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 8 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक है. पूजन के लिए 5 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा. ऐसे में हर किसी को चाहिए कि दोपहर 12.53  बजे से पहले मां सरस्वती की पूजा जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी आज, बन रहे हैं ये 3 खास योग, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और सही विधि

यह भी पढ़ें: बसंत पंचमी पर क्यों पहनते हैं पीला कपड़ा, जानें मां सरस्वती से इस रंग का कनेक्शन

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

7 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

31 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

53 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

2 hours ago