गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
अक्षय कुमार के हाथ लगी साउथ की दमदार फिल्म
Akshay Kumar New Movie: Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार लंबे समय से एक हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं. ओएमजी 2 को छोड़ दें तो अक्षय कुमार काफी वक्त से बड़ी हिट फिल्म की तलाश में हैं. बीते दिनों दिग्गज एक्टर मिशन रानीगंज लेकर आए थे, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही थी. इसके अलावा अक्षय कुमार कई साउथ की फिल्मों के हिंदी रीमेक में भी काम कर चुके हैं. लेकिन वह एक बार फिर से साउथ की रीमेक फिल्म को लेकर आ रहे हैं. इस फिल्म का नाम सरफिरा रखा गया है. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में नजर आने वाले हैं.
‘सरफिरा’ फिल्म साउथ के दिग्गज एक्टर सूर्या की फिल्म सोरारई पोटरु का हिंदी रीमेक है. ‘सुराई पोट्ट्रू’ साल 2020 में आई थी, जिसे खूब पसंद किया गया था. सोरारई पोटरु तमिल और तेलुगु के अलावा हिंदी में भी रिलीज हुई थी. फिल्म की सफलता को देखते हुए अक्षय कुमार ने इसके हिंदी रीमेक में काम करने का फैसला किया, जिसका नाम ‘सरफिरा’ है. लॉकडाउन के दिनों में इस फिल्म की रिलीज डेट तय की गई थी. लेकिन सिनेमाघर बंद होने के कारण इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था. लेकिन अब अक्षय कुमार ने इसका नाम का खुलासा किया है. फिल्म को लेकर अक्षय कुमार के फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
एक्टर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सरफिरा से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में अक्षय कुमार बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं. अक्षय कुमार ने दोनों हाथों से हैंडल छोड़ा हुआ है. ऐसे में उन्होंने सरफिरा की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी है. अक्षय कुमार की यह फिल्म 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले वह फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में नजर आएंगे. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ पहली बार टाइगर श्रॉफ एक्टिंग करेंगे. बड़े मियां छोटे मियां अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. लेकिन अब देखना यह है कि क्या अक्षय कुमार इस फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा पाते हैं या नहीं.
ये भी पढ़ें:सारा अली खान की फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ इस दिन होगी रिलीज, जानें OTT पर कब और कहां देख पाएंगे
अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरो को सुधा कोंगरा डायरेक्ट कर रही हैं. सुधा ने ही इसके तमिल वर्जन को बनाया था. ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्म काफी पसंद की गई थी. सूर्या ने इस फिल्म में लीड रोल निभाया था. अब अक्षय कुमार इस फिल्म को हिंदी के दर्शकों को पर्दे पर उतार रहे हैं. फिल्म को लेकर अक्षय कुमार के फैन्स काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…
Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…
नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…
Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…
दीपावली पर्व पर शुद्ध मिठाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए यूपी एफएसडीए ने 'शुद्ध…