दुनिया

PM Modi In UAE: गवर्नमेंट समिट 2024 में शिरकत करेंगे पीएम मोदी, क्राउन प्रिंस बोले- विशिष्ट अतिथि के तौर पर भारत का शामिल होना खुशी की बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर यूईए की यात्रा पर हैं. मंगलवार (13 फरवरी) को पीएम मोदी यूएई पहुंचे थे. जहां पर यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने पीएम मोदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच बैठक में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए और तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके बाद पीएम मोदी ने जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में अहलान मोदी इवेंट में शामिल हुए. जहां पर पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान मोदी-मोदी के नारों से पूरा स्टेडियम गूंज उठा.

गवर्नमेंट समिट 2024 को संबोधित करेंगे पीएम

दौरे के दूसरे दिन यानी कि आज (14 फरवरी) पीएम मोदी अबू धाबी में BAPS हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. ये यूएई का पहला विशाल हिंदू मंदिर है. जिसे बोचासनवासी अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था मंदिर को यूएई की सरकार के सहयोग से बनाया गया है. पीएम मोदी इसके अलावा आज दुबई में होने वाली गवर्नमेंट समिट 2024 में भी शामिल होंगे. पीएम मोदी इस समिट को संबोधित भी करेंगे. पीएम मोदी इस समिट में दुबई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर शिरकत कर रहे हैं.

क्राउन प्रिंस ने पीएम मोदी का किया स्वागत

UAE के क्राउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “हम इस वर्ष के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के सम्मानित अतिथि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत करते हैं. हमारे देशों के बीच मजबूत संबंध अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करेंगे.”

यह भी पढ़ें- PM Modi UAE Visit: भारत के सम्मान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर-रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमग हुआ बुर्ज खलीफा

क्राउन प्रिंस ने आगे लिखा कि “वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट शासन की सर्वोत्तम प्रथाओं, सफलता की कहानियों और पहलों को साझा करने और सरकार के भविष्य की कल्पना करने के लिए यह दुनिया के अग्रणी प्लेटफार्मों में से एक बन गया है. इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत को एक विशिष्ट अतिथि के रूप में पाकर खुशी हो रही है, जहां यह विभिन्न क्षेत्रों में अपने नवाचारों, पहलों और परियोजनाओं का प्रदर्शन करेगा जो सरकारी सेवा वितरण के लिए विकास में तेजी लाने के लिए एक मॉडल हैं.”

BAPS मंदिर का करेंगे उद्घाटन

बता दें कि पहले दिन के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने जायद स्पोर्ट सिटी स्टेडियम में अहलान मोदी इवेंट को संबोधित किया था. वहीं आज (14 फरवरी) पीएम मोदी अबू धाबी में बने BAPS मंदिर का उद्घाटन करेंगे. विश्व सरकार शिखर सम्मेलन से पहले बुर्ज खलीफा ‘गेस्ट ऑफ ऑनर – रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ से जगमगा उठा. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भारत के सम्मान में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर-रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ लिखा गया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

5 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

17 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

33 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

37 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

40 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

1 hour ago