भगवान शिव
Bhaum Pradosh Vrat 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार प्रत्येक माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत रखा जाता है. इस व्रत का एक विशेष महत्व है. इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती का भी पूजन होता है. प्रदोष तिथि पर रखे जाने वाले व्रत को प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है. दिन के हिसाब से प्रदोष व्रत के नाम हैं. वहीं आज पड़ने वाले व्रत को भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. भौम का अर्थ होता है मंगल ऐसे में मंगलवार के दिन पड़ने के कारण इसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है. इस दिन भगवान शिव के साथ हनुमान जी की पूजा का महत्व है. भगवान शिव की आराधना से जीवन खुशहाल होता है तो हनुमान जी की उपासना से शत्रुओं का नाश होता है.
ज्योतिष के अनुसार इस दिन (Pradosh Vrat 2024) पूजा प्रदोष काल में की जाती है. माना जाता है कि इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में सभी तरह के सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. इसके अलावा मां पार्वती की कृपा से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है.
प्रदोष व्रत तिथि और शुभ मुहूर्त
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, जनवरी माह के भौम प्रदोष व्रत की शुरुआत (Bhaum Pradosh Vrat 2024 Shubh Muhurat) पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी 22 जनवरी की रात 7 बजकर 51 मिनट पर हो चुकी है और इस तिथि का समापन आज 23 जनवरी को रात में 8 बजकर 39 मिनट पर होगा. भौम प्रदोष व्रत के पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 52 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 33 मिनट कर रहेगा.
प्रदोष व्रत की पूजा विधि
भौम प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद शिव जी के सामने दीप प्रज्वलित कर प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) का संकल्प लें. संध्या समय शुभ मुहूर्त में पूजा आरंभ करें. गाय के दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल आदि से शिवलिंग का अभिषेक करें. फिर शिवलिंग पर श्वेत चंदन लगाकर बेलपत्र, मदार, पुष्प, भांग, आदि अर्पित करें. फिर विधिपूर्वक पूजन करें. वहीं सुबह ब्रम्ह मुहुर्त में उठते हुए सूर्य देव को जल अर्पित करें.
इसे भी पढ़ें: Ram Mandir : आ गए राजा राम, जश्नोत्सव में डूबा हिंदुस्तान… मांगी गई शांति-समृद्धि और सौहार्द की दुआएं
प्रदोष व्रत का महत्व
मान्यता है कि भौम प्रदोष व्रत को करने से रोग, ग्रह दोष, कष्ट, पाप आदि से मुक्ति मिलती है. भगवान शिव शंकर की कृपा से धन, धान्य, सुख, समृद्धि से जीवन परिपूर्ण रहता है. वहीं माना जाता है कि पूरे विधि विधान शिव जी की पूजा करने से आर्थिक दिक्कत दूर हो जाती हैं. इसके अलावा वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से भी राहत मिलती है. इसके अलावा हनुमान जी की कृपा से कर्ज से मुक्ति मिलती है.
Pitru Paksha Panchang: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पर सर्वपितृ…
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…