सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते दिखें लोग. (PIC Credit- ANI)
Delhi-NCR Weather Update: देश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड में कोई कमी नहीं है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली, पंजाब, यूपी, हरियाणा, एमपी और उत्तराखंड में तापमान में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो शीतलहर और ठंडी हवाओं से आज भी राहत नहीं मिलने वाली है.
राजधानी दिल्ली में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली है. सोमवार को दिन का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप भी नहीं निकली. इसलिए लोग घरों में ही दुबके रहे. आईएमडी के अनुसार आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा. कोहरे और शीतलहर के चलते उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं.
देश के मैदानी राज्यों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. एमपी में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है. ग्वालियर और खजुराहो में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां दिन का अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया. ग्वालियर में भी 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकाॅर्ड किया गया. एमपी के 18 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रिकाॅर्ड किया गया.
इधर एमपी के पड़ोसी राज्य राजस्थान में कंपकंपा देने वाली सर्दी रही. सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में रिकाॅर्ड किया गया. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया. वहीं अलवर में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसके अलावा अन्य शहरों में भीलवाड़ा में 4 डिग्री, पिलानी में 3.6 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, गंगानगर में 5 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया.
देश के उत्तरी राज्य जो कि पहाड़ी इलाके से सटे हुए हैं इन राज्यों में ठंड का असर कुछ ज्यादा ही है. बठिंडा में कल का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पंजाब-हरियाणा में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों को राहत नहीं मिली है. पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. फरीदकोट में भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…
ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…
योगी सरकार के 10वें दीपोत्सव के लिए रामनगरी अयोध्या पूरी तरह सजने लगी है. 7…
हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…
कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…