आस्था

मंगल की राशि में बुध का प्रवेश, ये तीन राशियां होंगी मालामाल

ज्योतिष के अनुसार मंगल की राशि वृश्चिक में 20 दिनों तक बुध अपना डेरा जमाने वाले हैं, बुध का वृश्चिक राशि में होने वाला यह गोचर तीन राशियों के लिए विशेष तौर पर लाभदायक रहेगा.

बुध ग्रह को ज्योतिष में एक भाग्यकारक ग्रह माना जाता है. जब यह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है. बुध का यह गोचर जहां कुछ राशियों के लिए लाभदायक होता है. वहीं कुछ पर इसका विपरीत असर भी देखने को मिलता है. हाल ही में बुध ने 13 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर किया है और ज्योतिषियों के अनुसार वह इस राशि में 3 दिसंबर तक रहेंगे. इस दौरान तीन ऐसी राशियां हैं, जिन्हें अत्यधिक धन और विभिन्न तरह के अन्य लाभ होने की संभावना है.

मकर राशि- ज्योतिषियों की मानें तो बुध मकर राशि के भाग्य के द्वार खोल सकते हैं, क्योंकि बुध का यह गोचर ऐसे स्थान पर होने जा रहा है जोकि बेहद लाभकारी है. इसके साथ ही बुध गोचर कुंडली में एक ऐसा योग बनाने वाले हैं, जिसे ज्योतिष में राजयोग माना जाता है. इस तरह के योग को शनि देव शश राजयोग कहा जाता है.
यह इतना बलशाली है कि जातक को सत्ता के उपरी पायदान तक पहुंचा सकता है और यदि जातक नौकरी में है तो उसका कार्यभार भी बढ़ सकता है. सभी तरह की सुख-सुविधाओ को बढ़ाने वाला बुध का यह गोचर आय के संसाधनो में वृद्धि तो करता ही है चल रहे कारोबार में भी भारी बढ़ोतरी करता है.

सिंह राशि- ज्योतिष के अनुसार इस राशि में कर्म के स्वामी शुक्र देव की नजर कर्म के भाव पर भी रहती है, जिन्हें धन, वैभव और विलासिता का कारक माना जाता है. ऐसे में अगर बुध भी लाभ स्थान पर आते हैं तो जातक के मालामाल होने की संभावना काफी हद तक बढ़ जाती है. इस गोचर के दैरान आपको अपने परिश्रम से अत्यधिक लाभ होगा. जीवनसाथी भी आपके इस लाभ में अपनी भूमिका अदा कर सकता है. राजनीति में अपना भाग्य आजमा रहे लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है. इस दैरान आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी.
हो सके तो आप सामाजिक कार्यक्रमों भी बढ़ चढ़ कर भाग ले सकते हैं. इस अवधि में आपकी उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे.

वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह का यह गोचर करियर और व्यापार दोनों के लिए लाभदायक रहेगा. इस दौरान शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तो अविवाहितों के लिए नए जीवन साथी की तलाश भी पूरी हो सकती है. अगर आप साझे में कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसमें भी अधिक से अधिक लाभ मिलेगा. यहां तक ही जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नया काम करना चाहते हैं तो भी कामयाबी मिलेगी.

–भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

5 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

23 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

24 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

35 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

1 hour ago