आस्था

बुध देव उदित होकर बढ़ाएंगे इन राशियों की टेंशन! कल से शुरू होगा मुश्किल समय

Budh Uday 2024 in Pisces Zodiac Effect: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, बुध ग्रह इस वक्त मीन राशि में मौजूद है. बुध देव 19 अप्रैल को उदित होने जा रहे हैं. बुध का मीन राशि में उदित होना कुछ राशियों के लिए जहां शुभ साबित होगा, वहीं, कुछ राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. बुध ग्रह को व्यापार और बुद्धि का कारक माना गया है. ऐसे में जब कभी बुध की चाल बदलती है तो कुछ राशियों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है. ऐसे में जानते हैं कि बुध की चाल बदलने से किन राशियों को नुकसान हो सकता है.

मिथुन राशि

बुध देव का मीन राशि में उगित होना मिथुन राशि के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. बुध देव जब तक मीन राशि में उदित अवस्था में रहेंगे तब तक आर्थिक जीवन में खास बदलाव देखने को मिलेगा. बिजनेस को लेकर मन में कई नकारात्मक विचार आएंगे. जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लेना होगा. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है. इसके अलावा स्वास्थ्य भी प्राभावित हो सकता है. परिवार में आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है. कोई अपना साथी आर्थिक नुकसान पहुंचाएगा.

धनु राशि

बुध का मीन राशि में उदित होना धनु राशि से संबंध रखने वालों के लिए अच्छा नहीं कहा जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक आर्थिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी. नौकरीपेशा वालों को जॉब को लेकर मन में असंतुष्टि का भाव उत्पन्न होगा. इस दौरान अनेक प्रकार की आर्थिक चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है. परिवार में किसी सदस्य से आर्थिक नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर साथ में काम करने वालों से नुकसान उठाना पड़ सकता है.

बुध देव की कृपा पाने के लिए क्या करें?

  • भगवान गणेश की पूजा से बुध ग्रह मजबूत होता है. साथ ही बुध देव की कृपा प्राप्त होती है.
  • रोज सुबह बुध मंत्र- ओम् ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का काम से कम एक माला (108 बार) जाप करें.
  • बुधवार को हरी सब्जी या मूंग की दाल का दान करना चाहिए. ऐसा करने से बुध देव की कृपा प्राप्त होती है.
  • भगवान गणेश को 11 मोदक का भोग लगाएं. ऐसा करने के बाद प्रसाद को खुद भी ग्रहण करें और दूसरों को भी दें.
  • गाय को हरा चारा खिलाने से भी कुंडली का बुध ग्रह मजबूत होता है.
  • किसी भी शुक्ल पक्ष से बुधवार का व्रत शुरू करें और उसे लगातार 26 बुधवार तक करें. साथ ही बुधवार को सुबह सूर्य को जल अर्पित करें.
  • बुधदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए परिवार में छोटे भाई को उपहार दें और उनसे मित्रवत व्यवहार रखें.

यह भी पढ़ें: देवगुरु बृहस्पति का हुआ कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Dipesh Thakur

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

14 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

55 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago