आस्था

बस 5 दिन का इंतजार और करोड़पतियों में ये राशियां होंगी शुमार, बुधादित्य राजयोग से होगा अकूत धन लाभ

Budhaditya Rajyog Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सूर्य और बुध जब एकसाथ होते हैं तो बुधादित्य राजयोग का निर्माण होता है. इस महीने की 14 तारीख को सूर्य देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद व्यापार और बु्द्धि के कारक बुध देव भी 31 मई को इसी राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में वृषभ राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य राजयोग को बेहद खास माना गया है. ऐसे में बुधादित्य राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत में चार चांद लगेंगे. आइए जानते हैं कि बुधादित्य राजयोग का राशियों पर शुभ प्रभाव.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, बुधादित्य राजयोग का निर्माण इसी राशि में होने जा रहा है. ऐसे में बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से इस राशि से जुड़े लोगों के जीवन में अपार खुशियां आएंगी. इसके साथ ही इस राजयोग के शुभ प्रभाव से समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. पर्सनालिटी में निखार आएगा. कार्यस्थल पर कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा. लव लाइफ में आपसी तालमेल बना रहेगा. बिजनेस में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे.

कर्क राशि

बुधादित्य राजयोग से कर्क राशि से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर कार्यों में यश प्राप्त होगा. घर-परिवार या रिश्तेदारी में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे. आमदनी के कई नए स्रोत बनेंगे. आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. सेहत के लिहाज से बुधादित्य राजयोग खास है. इस दौरान स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. छात्रों के लिए शिक्षा के लिए विदेश यात्रा का योग है. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी.

सिंह राशि

बुधादित्य राजयोग किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है. बिजनेस और करियर में जबरदस्त तरक्की होगी. जो लोग खुद का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. नौकरीपेशा वाले लोगों को सैलरी में वृद्धि और प्रमोशन का लाभ प्राप्त होगा. सरकारी नौकरी के प्रयास में लगे लोगों को खुशखबरी मिलेगी. इस दौरान कई बड़ा सपना साकार होगा.

यह भी पढ़ें: 7 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के बुरे दिन! आर्थिक नुकसान और रोग की संभावना, सूर्य का होगा वृषभ राशि में प्रवेश

यह भी पढ़ें: इस महीने मंगल देव खोलेंगे इन 6 राशियों के बंद किस्मत के ताले! करियर और रोजगार पर पड़ेगा ये खास असर

Dipesh Thakur

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

12 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

18 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

23 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

24 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

42 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

47 minutes ago