लाइफस्टाइल

क्या आप भी करवाते हैं Fish Spa तो हो जाएं सावधान, वरना बढ़ सकता है बीमारियों का खतरा

Fish Spa Side Effects: आज के समय में लोग सुंदर और खूबसूरत दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. सिर्फ इतना ही नहीं लोग खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी कराते हैं. साथ ही परफेक्ट लुक के लिए लाखों रूपये ब्यूटी ट्रीटमेंट पर खर्च कर देते हैं. स्पा और ब्यूटी पार्लर में फेसिअल, वैक्सिंग से लेकर स्पा तर हर जगह आपको इसका ऑप्शन हर जगह दिख जाएगा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कई देशों में फिश स्पा बैन भी है. दरअसल, फिश पेडिक्योर एक मसाज की तरह होता है जिसको लेकर कहा जाता है कि यह आपको रिलैक्स फील करवाता है. लेकिन फिश स्पा कराने से आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं.ऐसे में आइए जानते हैं फिश स्पा कराने से क्या नुकसान होता है.

फिश स्पा के साइड इफेक्ट्स

कई लोग अपनी स्किन को सुंदर और खूबसूरत दिखने के लिए फिश स्पा कराने के लिए पार्लर जाते हैं. लेकिन इसे कराने से आप सोरायसिस, एक्जिमा समेत एड्स जैसी कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकते हैं. अगर मछलियां इन बीमारियों से संक्रमित लोगों को काटती है तो इसकी वजह से आपको इन बीमारियों से संक्रमित होने का खतरा और बढ़ जाता है.

स्किन इंफेक्शन

लोग सुंदर दिखने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है. साथ ही तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट भी कराते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं की फिश स्पा कराने से स्किन इंफेक्शन खतरा बढ़ जाता है. क्योंकि जिस टैंक में मछलियां मौजूद रहती है उनमें कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं. ऐसे में इनके संपर्क में आने पर आपको स्किन से जुड़ी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें:Cucumber Benefits: कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है खीरा, जानें इसे खाने के ये 4 फायदे

स्किन टोन खराब होने का खतरा

फिश स्पा कराने से आपकी स्किन टोन भी खराब हो सकती है. सही तरीके से पेडीक्योर न होने पर आपकी स्किन ड्राई और रफ हो सकती है. साथ ही आपकी स्किन बंपी और अनइवेन भी हो सकती है. इतना ही नहीं कई बार मछलियों के जोर से काटने की वजह से आपको घाव भी हो सकते हैं.

नाखून खराब होने का खतरा

फिश स्पा के दौरान आपके अंगूठे और नाखूनों को नुकसान हो सकता है. कई बार ऐसा होता है कि टैंक में मौजूद मछलियां आपके नाखूनों को खा लेती है. जिससे इसमें काफी गंदगी जमा हो जाती है जो आपके पैरों से शरीर में फैल जाती है. साथ ही इससे आपके नाखून खराब होने का खतरा भी बढ़ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

13 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

54 minutes ago