मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का नाम ही ऐसा है कि बार-बार बोलने में संकोच लगता है और अब ये सब बदल जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन चरण के चुनाव संपन्न होने के साथ ही देश की आधी लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं और पूरे देश में एक ही आवाज गूंज रही है, ‘फिर एक बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार.’
बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अकबरपुर का नाम ही ऐसा है कि बार बार बोलने में संकोच लगता है. ये सब बदल जाएगा. हमें गुलामी के निशानों को समाप्त और विरासत का सम्मान करना है. इस क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा के साथ जोड़ना है. इसके लिए जो अभियान देश में शुरू हुआ है, उसमें हमें भी एक वोट के साथ सहभागी बनना है.’
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सनातन सत्य है कि रामद्रोहियों का पतन हमेशा हुआ है और 2024 का लोकसभा चुनाव इस शाश्वत सत्य की पुष्टि करने वाला है. उन्होंने कहा, ‘‘ये केवल सरकार बनाने का चुनाव नहीं है. एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में देश को नए और आत्मनिर्भर भारत के रूप में स्थापित किया जा रहा है, दूसरी तरफ रामद्रोही हमें जाति, क्षेत्र के नाम पर लड़ाने का काम कर रहे हैं. अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के अधिकारों को अल्पसंख्यकों को देने की साजिश रची जा रही है.’’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चाहे बात नि:शुल्क राशन की हो या मुफ्त उपचार की, बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और शादी की व्यवस्था की हो या फिर बेटी और व्यापारी को सुरक्षा देने का कार्य आपका एक वोट नए भारत का दर्शन करा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने पीएम फिनकैप लिमिटेड से जुड़े कथित धोखाधड़ी और जालसाजी मामले में विदेश…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…