बिजनेस

Petrol Diesel Price: सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें अपने शहर में ईंधन के नए रेट

Petrol Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में समान्य असर देखने को मिल रहा है. WTI क्रूड ऑयल में गिरावट और ब्रेंट क्रूड ऑयल में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं कच्चा तेल 0.78 फीसदी गिरकर 70.35 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था और ब्रेंट ऑयल 0.59 फीसदी की तेजी के साथ 76.29 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा था. इस बीच तेल कंपनियों ने भारत के तमाम शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी किए हैं. 

कई जगहों पर पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज की गई है तो कुछ जगहों पर इसमें मामूली बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे देश के बड़े शहरों में इसकी दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

इन जगहों में ईंधन सस्ता हुआ

नोएडा में पेट्रोल 96.65 रुपये प्रति लीटर है, जिसमें 27 पैसे की कमी आई है. जबकि डीजल 27 पैसे की गिरावट के साथ 89.82 रुपये हो गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 14 पैसे बढ़कर 96.97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे बढ़कर 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पटना में पेट्रोल 53 पैसे सस्ता होकर 107.59 रुपये और डीजल 50 पैसे सस्ता होकर 94.36 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है

मुंबई लीटर में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है

अपने शहरों में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की कीमतें अलग-अलग होती हैं, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.  इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. वहीं एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक प्राइस चेक करने के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज दें. और बीपीसीएल (BPCL) ग्राहक पेट्रोल-डीजल प्राइस चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजें

Dimple Yadav

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

6 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

23 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

38 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago