आस्था

Chaitra Navratri 2024 Day 2: मां ब्रह्मचारिणी की पूजा आज, जानें पूजा-विधि, मंत्र, आरती और खास उपाय

Chaitra Navratri 2024 Day 2 Puja Vidhi Mantra Aarti: आज (10 अप्रैल 2024) चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन है. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है. माता ब्रह्मचारिणी का यह स्वरूप मां पार्वती के अविवाहित रूप का प्रतीक है. धर्म शास्त्रों के अनुसार, मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान, वैराग्य और तपस्या की देवी हैं. मां दुर्गा के इस स्वरूप का अर्थ है जो तप का आचरण करने वाली हैं. चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र, आरती और खास उपाय जानिए.

मां ब्रह्मचारिणी की पूजा कैसे करें?

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन पीले या सफेद रंग के कपड़े पहकर माता की पूजा करें. ब्रह्मचारिणी माता की पूजा के दौरान उन्हें सफेद रंग की चीजें अर्पित करें. पूजन के दौरान ‘ओम् ऐं नमः’ इस मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें. इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप को सफेद चीजों का भोग लगाएं. माता के दाईं ओर घी का दीपक जलाकर किसी शुद्ध आसन पर बैठ जाएं और इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करें. अगर ऐसा नहीं कर सकते हैं तो दुर्गा चालीसा का पाठ करें.

चैत्र नवरात्रि 2024 दूसरे दिन के उपाय

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन उजले कपड़े पहनकर मां ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए. मां ब्रह्मचारिणी के मंत्रों के साथ-साथ चंद्रमा के मंत्र का भी जाप करें. माता को चांदी की वस्तुएं भेंट करें. नवरात्रि के दूसरे दिन ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी की उपसना भी करनी चाहिए.

मां ब्रह्मचारिणी मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा

मां ब्रह्मचारिणी आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता
ब्रह्मा जी के मन भाती हो
ज्ञान सभी को सिखलाती हो
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा
जिसको जपे सकल संसारा
जय गायत्री वेद की माता
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता
कमी कोई रहने न पाए
कोई भी दुख सहने न पाए
उसकी विरति रहे ठिकाने
जो तेरी महिमा को जाने
रुद्राक्ष की माला ले कर
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर
आलस छोड़ करे गुणगाना
मां तुम उसको सुख पहुंचाना
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम
पूर्ण करो सब मेरे काम
भक्त तेरे चरणों का पुजारी
रखना लाज मेरी महतारी

यह भी पढ़ें: 50 साल बाद नवरात्रि में 4 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, राजयोग से खुलेगी 3 राशियों की किस्मत; होगा जबरदस्त लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन का PM मोदी ने किया उद्घाटन: QR टिकट किया सफर, भव्य स्वागत पर मैसूर को कहा- धन्यवाद

PM मोदी ने ₹3,470 करोड़ की बेंगलुरु मेट्रो पिंक लाइन और मैसूर के कॉस्मोस तारामंडल…

40 minutes ago

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट में सुधार का बड़ा मौका, जानें नाम जुड़वाने की आखिरी तारीख

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच 17 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता…

1 hour ago

लंदन की लाइब्रेरी में कैद है 225 साल पुराना बिहार, इस दुर्लभ पेंटिंग में नजर आती है छठ जैसी लोक परंपरा

लंदन की ब्रिटिश लाइब्रेरी में सुरक्षित करीब 225 साल पुरानी पटना कलम शैली की एक…

2 hours ago

अयोध्या से सीधे जुड़ेगा माता सीता का मायका जनकपुर धाम, मोदी सरकार ने दी नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी

मोदी सरकार ने नेपाल के जनकपुर धाम और अयोध्या कैंट के बीच 604 किलोमीटर लंबी…

3 hours ago

495 रुपये महंगा हो सकता था रसोई गैस, दुनिया में सबसे सस्ता ईंधन दे रही मोदी सरकार: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बावजूद…

3 hours ago