देश

Lok Sabha Election 2024: चेन्नई में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भारी जनसैलाब, लगे ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे

दक्षिणी राज्यों में BJP को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के चेन्नई में एक शानदार रोड शो किया. पीएम मोदी के इस रोड शो के दौरान भारी संख्या मे जन सैलाब उमड़ पड़ा. एक महीने के अंदर तमिलनाडु में पीएम मोदी का यह दूसरा रोड शो था. रोड शो के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा ‘धन्यवाद चेन्नई! आज का दिन खास था.’

पीएम का यह रोड शो पनागल पार्क के पास से शुरू हुआ और तेनाम्पेट सिग्नल के पास समाप्त हुआ. लगभग दो किलोमीटर का यह रोड शो करीब 45 मिनट तक चला और इस दौरान पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए लोगों का अभिवादन किया. रोड शो के दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे भी लगाए. वहीं कई लोग ऐसे भी दिखे जिनके हाथ में भाजपा और मोदी की तारीफ में लिखी तख्तियां थीं.

पीएम ने किया चेन्नई के उम्मीदवारों का प्रचार

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भाजपा के दक्षिण चेन्नई के उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन, मध्य चेन्नई के उम्मीदवार विनोज पी सेल्वम और उत्तरी चेन्नई के उम्मीदवार पॉल कनगराज के लिए प्रचार किया. रोड शो को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग जमा थे. वहीं प्रधानमंत्री के उपर लोगों द्वारा फूलों की वर्षा भी की गई. पीएम मोदी हाथ में पार्टी का लोगो ‘कमल’ लिए नजर आए. रोड शो के दौरान तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख के अन्नामलाई भी पीएम मोदी के साथ मौजूद थे. इसके अलावा तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल और दक्षिण चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी उपस्थित थे.

दो दिन तक पीएम रहेंगे तमिलनाडु में

बता दें कि भाजपा ने दक्षिण चेन्नई में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ( डीएमके ) के तमिलाची थंगापांडियन के खिलाफ तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन को मैदान में उतारा है. पार्टी ने मध्य चेन्नई में द्रमुक के दयानिधि मारन के खिलाफ विनोज पी सेल्वम को मैदान में उतारा है. प्रधानमंत्री दो दिनों तक तमिलनाडु में रहेंगे. वह बुधवार को राज्य में दो सार्वजनिक बैठकों में भाग लेंगे. आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान होगा.

कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

दक्षिण चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चन्नई दौरे पर कहा, “हमारे कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है. PM मोदी के दौरे से हमें मदद मिलेगी, हम जीतकर आएंगे. दक्षिण चेन्नई के लोग बहुत खुश हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

30 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

47 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago