देश

चुनावी मैदान में PM मोदी को चुनौती देने उतरेंगी किन्नर महामंडलेश्वर, हिंदू महासभा ने दिया है टिकट

Kinnar Mahamandaleshwar Himangi Sakhi: लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को चुनौती देने के लिए किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी उतरेंगी. उन्हें वाराणसी लोकसभा सीट से अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से उम्मीदवार बनाया गया है. हिंदू महासभा ने बीते 27 मार्च को उत्तर प्रदेश की 20 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी. वाराणसी से चुनाव लड़ने वाली हिंमागी सखी ने बताया कि वह किन्नरों के हक के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं. बता दें कि लोकसभा चुनाव में इस बार वाराणसी में सातवें चरण में वोट डाले जाएंगे. वाराणसी संसदीय क्षेत्र में अंतिम दौर में चुनाव होने के बावजूद भी अभी से लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टक्कर देने के लिए चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी कर चुकी हैं.

हिंदू महासभा के अध्यक्ष ने क्या कहा?

हिंदू महासभा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि कुमार ने बताया कि वाराणसी से हिमांगी सखी को चुनाव लड़ने की इच्छा थी और वह बाबा विश्वनाथ की भक्त भी हैं. ऐसे में उनको बाबा विश्वानाथ की नगरी वाराणसी से ही चुनावी मौदान में उतारा गया है. हिमांगी सखी 12 अप्रैल को वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेंगी. उन्होंने आगे बताया कि हिंदू महासभा से राम जन्मभूमि आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई. जिसको भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दरकिनार कर दिया. यहां तक कि ट्रस्ट में भी शामिल नहीं किया.

किन्नर महामंडेश्वर ने क्या कहा?

अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से उम्मीदवार बनी हिमांगी सखी ने कहा कि वह किन्नर समाज के लिए पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में किन्नरों के लिए सीटें आरक्षित हो और किन्नर समाज भी अपनी बात रख सकें. उन्होंने आगे कहा कि किन्नर समाज आज भी भीख मांगकर या वेश्यावृत्ति से जुड़कर रोजी-रोटी के लिए मजबूर हैं. सरकार ने किन्नर समाज को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रश्स्त नहीं किया है. किन्नर महामंडलेश्वर ने यह भी कहा कि वह 12 अप्रैल को काशी जाएंगी और बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से मुखातिब होंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago