CM भगवंत मान और सांसद संजय सिंह
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनसे मिलने के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP सांसद संजय सिंह ने तिहाड़ जेल प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए मिलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया.
दरअसल, बुधवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान और संजय सिंह केजरीवाल से मुलाकात के लिए तिहाड़ जेल जाने वाले थे. लेकिन जेल प्रशासन ने दोनों को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी है.
तिहाड़ जेल प्रशासन का कहना है कि जेल के अपने कुछ नियम होते हैं. जेल मैनुअल के हिसाब से जेल प्रशासन भी चलता है. अरविंद केजरीवाल से मुलाकात को लेकर बीते बुधवार को एक पत्र मिला था. जिसका जवाब आज यानी कि 10 मार्च को जेल डीजी जवाब देंगे. जीडी लेटर में सिक्योरिटी के बारे में जानकारी दी जाएगी. इस पत्र में कुछ तारीखें भी शामिल होंगी. ऐसे में अगर संजय सिंह और सीएम भगवंत मान चाहें तो उन्हीं तारीखों पर केजरीवाल से मुलाकात कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Case: ‘केजरीवाल तय नहीं करेंगे जांच कैसे हो…’ पढ़ें हाईकोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल जाकर केजरीवाल से मिलने की इच्छा जताई थी तो वहीं जेल नियमावली के तहत अरविंद केजरीवाल को उन 10 लोगों के नाम तिहाड़ प्रशासन को सौंपने थे, जिनसे वह मुलाकात कर सकते हैं. इन 10 लोगों में सबसे पहले उनके परिवार और पार्टी के नेता संदीप पाठक का नाम शामिल था, लेकिन बाद में केजरीवाल ने इस लिस्ट में भगवंत मान का और संजय सिंह का नाम भी जोड़ दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…