आस्था

चैत्र नवरत्रि में रखते हैं व्रत तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलता है पूजा का फल

Chaitra Navratri 2024 Vrat Mistakes: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल, मंगलवार से हो रही है. जबकि इसका समापन 17 अप्रैल को होगी. नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ-साथ मां शैलपुत्री की उपासना की जाएगी. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 26 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक है. इसके अलावा घटस्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 05 मिनट तक है. नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत से जुड़े कुछ नियमों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान क्या करें?

चैत्र नवरात्रि के दौरान व्रत या उपवास करने वालों को रोज सुबह स्नान करना चाहिए. इसके साथ ही साफ-सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए. चैत्र नवरात्रि के दौरान सुबह 8 बजे से पहले स्नान कर लेना अच्छा माना गया है.

चैत्र नवरात्रि व्रत के दौरान खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए. खासतौर पर दूध के चुनिंदा अनाज का ही सेवन करना चाहिए. नवरात्रि के दौरान व्रत-उपवास रखने वालों को अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए.

नवरात्रि व्रत के दौरान कूटू के आटे से बनी रोटी, शामक चावल, शामक चावल से बना डोसा, साबूदाना से बनाया खाना, सिंघाड़ा का आटा, राजगीरा, रतालू, अरबी, उबले हुए मीठे आलू यानी शक्कर कंद से बने व्यंजन, फल, आलू, मेवे, मूंगफली इत्यादि का सेवन किया जा सकता है.

नवरात्रि के दौरान घर में जो भी भोजन सामग्री या फालाहार तैयार किया जाए उसे पहले मां को भोग लगाना चाहिए. व्रत रखने वालों को इस दौरान सात्विक भोजन ही करना चाहिए. अगर संभव हो तो दिन में एक बार ही भोजन करें.

व्रत के दौरान क्या ना करें?

नवरात्रि का व्रत रखने वालों को सूर्यास्त से पहले भर पेट भोजन नहीं करना चाहिए. व्रत के दौरान नॉनवेज, अंडे, शराब, ड्रग्स और धूम्रपान इत्यादि नशीले पदार्थों के बिल्कुल दूर रहें.

विष्णु पुराण के मुताबिक, नवरात्रि व्रत के दौरान दिन में सोने, तम्बाकू चबाने और शारीरिक संबंध बनाने से व्रत का फल नहीं मिलता है. व्रतियों को काले कपड़े और चमड़े की वस्तुओं को नहीं पहनना चाहिए.

नवरात्रि के दौरान लहसुन, प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए. इसके अलावा इस दौरान बाल, दाढ़ी और नाखून काटने से परहेज करना चाहिए.

अगर आप नवरात्रि में कलश स्थापना कर रहे हैं या माता की चौकी का आयोजन कर रहे हैं या फिर अखंड ज्योति जला रहे हैं तो इन दिनों घर खाली छोड़कर ना जाएं.

यह भी पढ़ें: कल से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा-विधि, भोग, मंत्र और आरती जानिए

Dipesh Thakur

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

41 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

41 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

56 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago