खेल

Kedar Jadhav की IPL में हुई वापसी, RCB के इस खिलाड़ी की जगह मिला मौका

Kedar Jadhav, IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव को टीम में रखा है. वो शेष सत्र के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेविड विली की जगह लेंगे. इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले विली ने इस सीजन में आरसीबी के लिए चार मैच खेले और तीन विकेट लिए. 2010 में आईपीएल में पदार्पण करने वाले जाधव ने अब तक टूनार्मेंट में 93 मैच खेले हैं और उनके नाम पर 123.17 की स्ट्राइक रेट से 1196 रन हैं, जबकि उनका औसत 22.15 है. उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं.

आरसीबी के इस ऑलराउंडर को रिप्लेस किया

जाधव ने नौ टी20 के अलावा भारत के लिए 73 एकदिवसीय मैच खेले हैं. दाएं हाथ के बल्लेबाज ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. उन्होंने पहले 17 मैचों में आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया है, इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के साथ भी खेला है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मैच के दौरान केएल राहुल अचानक मैदान में दर्द से तड़पने लगे, ये वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान

आईपीएल 2023 के शेष सीजन के लिए, आरसीबी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में खरीदा है. हाल तक, जाधव जियो सिनेमा पर मराठी कमेंट्री कर रहे थे.

–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago