ग्रह-नक्षत्र और राशिचक्र.
Chaturgrahi Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगस्त का महीना ग्रह-गोचर के निजरिए से बेहद खास है. अगस्त के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य और बुध दोनों सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा इस राशि में धन के कारक शुक्र और चंद्रमा की मौजूदगी भी रहेगी. ऐसे में सिंह राशि में चार ग्रहों के मिलने से खास चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. यह चतुर्ग्रही योग सिंह समेत तीन राशियों के लिए अत्यधिक शुभ और लाभकारी है. सिंह राशि में बनने वाला चतुर्ग्रही योग किन राशियों के लिए भाग्यवर्धक और लाभकारी है, जानिए.
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सिंह राशि के लग्न भाव में चतुर्ग्रयी योग का निर्माण होने वाला है. ऐसे में इस योग के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों के व्यक्तित्व में गजब का निखार आएगा. चार शुभ ग्रहों की अनुकूलता से किस्मत का साथ मिलेगा. नौकरी-व्यापार से जुड़े तमाम कार्यों में सफलता मिलेगी. इसके साथ ही जो कार्य लंबे समय से अटके पड़े थे, वे सफलता पूर्वक संपन्न होंगे. करियर में खास लाभ होगा. नौकरी में बदलाव की स्थिति बनेगी जो कि लाभकारी साबित होगी. जॉब में प्रमोशन के साथ-साथ वेतन वृद्धि का भी लाभ मिलेगा.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चतुर्ग्रही योग कर्म भाव में बनेगा. इस दौरान ग्रहों की अनुकूलता प्राप्त होगी. साथ ही साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे. धन संग्रह करने में सफल होंगे. रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छा ऑफर मिलेगा. मनचारी नौकरी मिल सकती है. व्यापार में जमकर धन लाभ होगा. बिजनेस में विस्तार होगा.
धनु राशि के लिए चतुर्ग्रही योग बेहद लकी साबित होने वाला है. बुध, सूर्य, शुक्र और चंद्र ग्रह का शुभ प्रभाव प्राप्त होगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. साथ ही साथ जमीन से जुड़े कार्यों में भी धन लाभ होगा. पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा. कारोबार में जबरदस्त उन्नति का योग बनेगा. इस दौरान किए गए तमाम कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर आर्थिक लाभ मिलेगा. इस दौरान कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: शुक्र के राशि परिवर्तन से ये 3 राशियां होंगी धनवानों में शुमार, 31 जुलाई से जॉब-बिजनेस में होगी जमकर तरक्की
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…