आस्था

छठ पूजा में महिलाएं नाक तक क्यों लगाती हैं नारंगी रंग का सिंदूर, जानें क्या है इसका महत्व

Chhath Puja 2024 Orange Vermilion Importance: चार दिवसीय छठ पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी से लेकर सप्तमी तिथि तक चलता है. छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है. नहाय-खाय के अगले दिन खरना पूजा की जाती है. खरना के अगले दिन संध्याकालीन अर्घ्य किया जाता है. इस दिन लोग डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसके अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही लोक आस्था के महापर्व का समापन होता है. छठ पूजा में व्रती महिलाएं अपनी मांग से लेकर नाक तक नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर छठ व्रती महिलाएं ऐसा क्यों करती हैं. अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर

छठ व्रत में महिलाएं अपनी मांग के लेकर नाक तक केसरिया रंग का सिंदूर लगाती हैं. कहा जाता है कि इस सिंदूर की तुलना सूर्य देव की लालिमा से की जाती है. नाक तक सिंदूर लगाने के पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से पति की आयु लंबी होती है. इसके अलावा मान्यता यह भी है कि ऐसा करने से छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है. छठी मैया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

छठ पर्व में नारंगी रंग का ही सिंदूर क्यों लगाते हैं

आमतौर पर महिलाएं अपनी मांग में लाल रंग का सिंदूर लगाती हैं. लेकिन, छठ महापर्व में बिहार और झारखंड की महिलाएं मांग से लेकर नाक तक नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं. ऐसा इस रंग की शुभता की वजह से किया जाता है. चूंकि, छठ महापर्व सूर्य देव को समर्पित है और सूर्य का रंग नारंगी है इसलिए छठ व्रत में व्रती महिलाएं नारंगी रंग का सिंदूर लगाती हैं.

छठी मैया कौन हैं?

लोक आस्था का महापर्व छठ भगवान सूर्य को समर्पित है. इस चार दिवसीय महापर्व में सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की आराधना की जाती है. छठी मैया ब्रह्मा जी की मानस पुत्री और सूर्य देव की बहन हैं. इसलिए छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है. मान्यतानुसार, छठ पर्व में सूर्य-देव और छठी मैया की उपासना करने से हर प्रकार की मनोकामना पूरी होती है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

23 minutes ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

35 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

2 hours ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago