आस्था

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू ? होता है यह लाभ

Dhanteras 2023: धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. धनतेरस के अलावा इसे धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है. आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक माने जाने वाले धनवंतरि के नाम पर ही इसे धनवंतरि जयंती भी कहा जाता है. इस साल 2023 में धनतेरस का पर्व 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. धन तेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा चली आ रही है. इसके अलावा धनतेरस पर सोने, चांदी और बर्तन खरीदने के अलावा झाड़ू भी खरीदा जाता है. इस दिन झाड़ू खरीदने के पीछे एक खास वजह है.

मिलती है मां लक्ष्मी की कृपा

धनतेरस से शुरु होकर 5 दिनों तक चलने वाले दिवाली से जुड़े इन त्योहारों में दिवाली से ठीक एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जाता है और उससे पहले धनतेरस. मान्यताओं के अनुसार इस दिन झाड़ू खरीदने की भी परंपरा है. इसे सुख-शांति समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. नई झाड़ू से काम करने पर घर-परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है. माना जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. यही कारण है कि धनतेरस के दिन लोग नई झाड़ू बाजार से खरीदकर लाते हैं.

खास है झाड़ू से जुड़ी धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने का विशेष महत्व है. माना जाता है कि अगर इस दिन कोई झाड़ू खरीदता है तो माता लक्ष्मी उस घर को छोड़कर नहीं जाती हैं. वहीं पुराने कर्जों से छुटकारा भी मिलता है. इसके अलावा इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है. नकारात्मकता को दूर कर झाड़ू घर से दरिद्रता को बाहर करती है.

इसे भी पढ़ें: Dhanteras 2023: इस दिन धनतेरस का पावन पर्व, जान लें किस शुभ मुहूर्त में पूजा करने से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

भूलकर भी झाड़ू को लेकर न करें यह काम

धनतेरस के दिन जो भी वस्तु खरीदी जाती है, उसमें कई गुना बढ़ोतरी होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, झाड़ू से जुड़े कुछ नियमों का पालन नहीं करने पर इसका उल्टा असर पड़ता है. नियमों के अनुसार झाड़ू को कभी भी पैर से नहीं लगाना चाहिए. घर में अगर ऐसा होता है तो इसे अशुभ माना जाता है. इसलिए इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां परिवार के सदस्यों के पैर ना लगे.

Rohit Rai

Recent Posts

भाई दूज पर तिलक के लिए सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट का समय, जानिए सही मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी नियम

भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक भाई दूज आज 11 नवंबर 2026 को…

37 seconds ago

‘नागालैंड के सपने को कर रहे…’ पीएम मोदी ने सीएम नेफ्यू रियो को जन्मदिन की दी बधाई

PM Modi ने नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं.…

5 minutes ago

‘तपो दीक्षामुपनिषेदुरग्रे…’ पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया अथर्ववेद का मंत्र! जानिए इसके पीछे का बड़ा संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…

21 minutes ago

‘रामायण’ के आगे पस्त हुए बड़े-बड़े धुरंधर! 6 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें ‘जेलर 2’ का हाल

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 दिनों…

50 minutes ago

योगी आदित्यनाथ के कायल हुए दिग्गी राजा, दे दिया ऐसा बयान कि चढ़ गया सियासी पारा, खतरे में अखिलेश?

Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में 2028 का विधानसभा चुनाव उमंग…

52 minutes ago

अगले कुछ घंटे…इन राज्यों में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! भारी बारिश और आंधी-तूफान का खौफनाक अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट…

1 hour ago