लाइफस्टाइल

ये साइड डिशेज शामिल कर दिवाली पार्टी डिनर को बनाएं स्पेशल, हर कोई करेगा तारीफ

Diwali Party Dinner Special:दिवाली का त्योहार बस आने ही वाला है. इस खास मौके पर सभी एक दूसरे के साथ मिल-जुलकर खुशियां बांटते है. ऐसे में इस खुशियों को चार चांद लगाने के लिए कुछ बेहतरीन और लजीज पकवान का भी होना ज़रूरी है. अगर आप भी इस दिवाली अपने साथ घर पर आएं हुए दोस्तों और मेहमानों को कुछ बेहतरीन पकवान खिलाने के लिए सोच रही है, तो आज हम आपको बताने जा रहे कुछ ऐसे साइड डिशेज के बारे में जिसे आप दिवाली पर आने वाले मेहमानों के लिए बना सकती हैं. ये डिशेज इतने टेस्टी है कि हर कोई तारीफ करेगा. तो चलिए जानते इन साइड डिशेज के बारें में.

ये साइड डिशेज शामिल कर दिलावी पार्टी को बनाए खास

अलग-अलग तरह के रायते

कई लोग अलग-अलग तरह का रायता खाना पसंद करते है जैसे- खीरे का रायता, बुंदी का रायता और लॉकी का रायता. ऐसे में आप भी साइड डिश के तौर पर 2-3 अलग तरह के रायते बनाकर रख सकते हैं. इतना ही नहीं बूंदी, खीरे के अलावा एक मीठा रायता भी रखें, जो मसालेदार व्यंजनों के साथ खूब मेल खाएगा.

साइड डिश में रखें 3 तरह की चटनी

साइड डिशेज को और बेहतर बनाने के लिए आप 3 तरह की चटनी का इस्तेमाल कर सकती है. जिसमें हरा धनिया और पुदीने की चटनी के अलावा आप मीठी चटनी भी बना सकती हैं. टमाटर और लहसुन की पकी हुई चटनी भी खाने के साथ जरूर सर्व करें.

3-4 तरह के सलाद

खीरा, टमाटर,लाल प्याज, गाजर के साथ ही, आप ग्रीक सलाद, हरा ग्रीन सलाद और सीजर सलाद आदि को मेन कोर्स के साथ शामिल कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें:Karwa Chauth 2023: करवा चौथ में दिखना चाहती हैं सबसे बेस्ट? ट्राई करें ये आउटफिट्स

मेन कोर्स के साथ रखें पापड़

मेन कोर्स के साथ आप फ्राई पापड़, चावल के पापड़ और मसाला पापड़ का भी ऑप्शन रखें. यह वैसे भी भारतीय व्यंजन के साथ जरूर शामिल किया जाता है.

गोभी मंचूरियन

मेन कोर्स के साथ एक-आधी चाइनीज साइड डिश भी रख सकते हैं. आप अपने खाने की टेबल में गोभी मंचूरियन या चिली पनीर भी सर्व कर सकती हैं. राइस या चपाती के साथ यह लोकप्रिय इंडो-चाइनीज आपके खाने के स्वाद को दोगुना करेगा.

तंदूरी सब्जियां

तंदूरी मसाले के साथ मैरिनेट की हुई सब्जियां भूख बढ़ाएंगी. वहीं, कुछ सब्जियां अगर किसी को पसंद नहीं भी आती है, तो आपके पास कई ऑप्शन भी होंगे. गोभी, भिंडी, आलू, बैंगन और मिक्स वेज को तंदूरी मसाले के साथ सर्व करवाएं.

हरा-भरा कबाब

कबाब की दो रेसिपी कम से कम सर्व कीजिए. खाने से पहले स्टार्टर में दही कबाब या हरा भरा कबाब रखें. हालांकि, ध्यान रखें कि कबाब हैवी होते हैं, अगर मेहमानों ने ये ज्यादा खा लिए तो डिनर के ऑप्शन को लिमिटेड रखिएगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

31 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

1 hour ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

6 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

7 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

8 hours ago