देश

Rajasthan Election 2023: 5 साल में दोगुनी रफ्तार से बढ़ी सचिन पायलट की प्रॉपर्टी, बताया- कहां से होती है इनकम?

Sachin Pilot: राजस्थान विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है. नामांकन प्रक्रिया भी खत्म हो गई है. जिसके बाद अब नेताओं की तरफ से दिए गए संपत्ति ब्योरे को लेकर हर तरफ चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी हलफनामे में अपनी संपत्ति बताई है. जिसमें उन्होंने 7.12 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक होने की बात कही है. सचिन पायलट की चल संपत्ति करीब 6 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति डेढ़ करोड़ के आस-पास है. पायलट ने टोंक विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया है.

करीब  साढ़े सात करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं पायलट

सचिन पायलट की तरफ से दिए गए शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास 5.17 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.82 करोड़ रुपये उनके बैंक खातों में जमा हैं. इसके अलावा 2.5 करोड़ रुपये उन्होंने एनएसएस और बीमा में निवेश कर रखा है. इसके साथ ही उनके पास 141.12 लाख रुपये की अचल संपत्ति है.

5 साल में दोगुना बढ़ी संपत्ति

बता दें कि सचिन पायलट ने 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा पेश किया था, उसमें उनकी संपत्ति 3.72 करोड़ रुपये दिखाई गई थी. जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये चल संपत्ति और 2.21 करोड़ की अचल संपत्ति थी. ऐसे में बीते 5 सालों में पायलट की संपत्ति 3.4 करोड़ रुपये (करीब दोगुनी) बढ़ी है. 2018 के हलफनामें उन्होंने ये भी बताया था कि उनके बैंक खाते में उस समय 51.80 लाख रुपये और 91.26 लाख रुपये एनएसएस-बीमा में इन्वेस्ट कर रखा था.

यह भी पढ़ें-Rajasthan Elections: “कोई माई का लाल नहीं…”, प्रत्याशी ने मौजूदा विधायक पर बोला हमला, चित्तौड़गढ़ में खुद से ही क्यों लड़ रही BJP?

सचिन पायलट ने अपनी सालाना कमाई और उसके स्त्रोत का जिक्र भी किया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी वार्षिक आय 64 लाख 34 हजार 470 रुपये है. इसमें वेतन, कृषि, वित्तीय निवेश और ब्याज से मिलने वाले रुपये शामिल हैं.

सचिन-सारा का हुआ तलाक

सचिन पायलट के हलफनामे में एक और बात ने लोगों को काफी चौंका दिया है. सचिन पायलट ने चुनाव आयोग को बताया है कि वे तलाकशुदा हैं. जिसके बाद ये खबर भी तेजी के साथ लोगों में चर्चा का केंद्र बनी हुई है. हालांकि ये किसी को भी जानकारी नहीं है कि उनके और पत्नी सारा के बीच तलाक कब हुआ. सचिन पायलट और सारा की शादी 19 साल पहले 2004 में हुई थी. दोनों ने लव मैरिज की थी. सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला की बेटी हैं. इस शादी से अब्दुल्ला परिवार काफी नाराज था. जिसके चलते वे लोग दोनों की शादी में शामिल नहीं हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

7 minutes ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

18 minutes ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

1 hour ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

2 hours ago

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

7 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

8 hours ago