आस्था

Dhanteras 2024: धनतेरस पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, हमेशा भरी रहेगी तिजोरी

Dhanteras 2024 Shopping According to Zodiac: धनतेरस को लेकर गांव से लेकर शहरों तक तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस दिन नई वस्तुओं की खरीदारी की परंपरा है. कहा जाता है कि इस दिन कुछ ना कुछ जरूर खरीदना चाहिए. मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीदारी करने से धन में तेरह गुना अधिक वृद्धि होती है. इसके अलावा इस दिन सुख-समृद्धि के लिए धन्वंतरि देव और कुबेर देवता की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, धनतेरस के दिन अगर राशि के अनुसार खरीदारी करना शुभ साबित होता है.

कब है धनतेरस

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को है. इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 04 मिनट से रात 8 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. त्रयोदशी तिथि का आरंभ 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से होगा. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 30 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर होगी.

मेष राशि

धनतेरस के दिन मेष राशि के जातक को चांदी का बर्तन खरीदना शुभ रहेगा.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का या सफेद वस्त्र खरीद सकते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन राशि से संबंध रखने वालों को धनतेरस के दिन पीतल के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ रहेगा.

कर्क राशि

इस राशि के जातक इस साल धनतेरस के दिन चांदी का सिक्का या सफेद रंग की वस्तुएं खरीदेंगे तो अच्छा रहेगा. इससे साल भर मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी.

सिंह राशि

धनतेरस के दिन सिंह राशि वाले वाहन या आभूषण खरीद सकते हैं. इसके अलावा पीतल की वस्तुएं भी खरीद सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक धनतेरस के दिन फ्लैट, आभूषण या जमीन खरीद सकते हैं. इस चीजों को खरीदना कन्या राशि के जातक के लिए शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: बुध-गोचर से बनेगा लक्ष्‍मी नारायण राजयोग, धनतेरस पर धनवान बनेंगे इन 5 राशियों के लोग

तुला राशि

इस साल धनतेरस के दिन तुला राशि के जातक झाड़ू खरीदें. झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. ऐसे में इस दिन झाड़ू खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक धनतेरस पर धनिया खरीद सकते हैं. यह मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. इससे साल भर तक घर में बरकत होती रहेगी.

धनु राशि

धनु राशि के जातक धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा या श्रीयंत्र खरीदें. इससे आर्थिक उन्नति होगी.

मकर राशि

धनतेरस पर मकर राशि के लोग पीले रंग का कपड़ा, सोना, पीतल या अन्य पीले रंग की वस्तुएं खरीद सकते हैं. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग धनतेरस के दिन सफेद रंग की वस्तुएं या लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदकर घर लाएं. इसके अलावा आप चाहें तो चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं. यह आपके लिए शुभ रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को धनतेरस के दिन सोना या इसका आभूषण खरीदना शुभ रहेगा. अगर सोना नहीं खरीद सकते हैं तो पीतल की कोई वस्तु जरूर खरीदें. धनतेरस पर इनमें से किसी एक चीज को खरीदना शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर को? जानें खरीदारी के लिए शुभ समय, पूजा-मुहूर्त और महत्व

Dipesh Thakur

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

2 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

2 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

4 hours ago