Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आज से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, धनतेरस पर बुध-गोचर से बना राजयोग

Budh Gochar on Dhanteras 2024: धनतेरस पर आज बुध और शुक्र के मिलने से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा. यह राजयोग पांच राशि वालों की किस्मत संवार देगा.

Budh Gochar on Dhanteras 2024

धनतेरस पर बुध-गोचर से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग.

Budh Gochar on Dhanteras 2024: वाणी, व्यापार और धन के कारक बुध देव आज धनतेरस (29 अक्टूबर 2024) के दिन वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. बुध के इस गोचर से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा. धनतेरस के दिन बनने वाले लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से मिथुन समेत पांच राशियों के लोगों को करियर, व्यापार और नौकरी में जबरदस्त तरक्की होगी. इसके अलावा दिवाली के शुभ अवसर पर आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी. ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि और ऐश्वर्य का कारक माना गया है. जबकि शुक्र को सुख-समृद्धि और धन-दौलत का कारक माना गया है. ऐसे में धनतेरस के दिन बुध और शुक्र की युति से बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग किन राशियों की किस्मत बदलने वाला साबित होगा, जानिए.

मिथुन राशि

धनतेरस पर होने वाला बुध का गोचर इस राशि के लिए खास है. इस दिन बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नाराणय राजयोग बनेगा, जिसके शुभ प्रभाव से मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे. धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा. करियर में अप्रत्याशित प्रगति होगी. हालांकि, खर्च की अधिकता रहेगी.

सिंह राशि

बुध के इस गोचर के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों नौकरी में बेहतरीन कार्य के लिए विशेष सम्मान मिल सकता है. बुध गोचर की अवधि में नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. बैंक बैलैंस बढ़ेगा. इसके अलावा शुक्र ग्रह की अनुकूलता से धन-दौलत में वृद्धि होगी.

यह भी पढ़ें: करवा चौथ पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

तुला राशि

इस राशि के लिए बुध का यह गोचर जबरदस्त आर्थिक लाभ देगा. कार्यस्थल पर अच्छी छवि बनेगी. शादीशुदा जातकों को ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है. वहीं, लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से जीवन में खास तरक्की होगी. धन लाभ के कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. घर-परिवार में खुशाहाली रहेगी. नौकरीपेशा जातकों को आर्थिक लाभ मिल सकता है. व्यापार में खूब आर्थिक लाभ होगा.

वृश्चिक राशि

बुध के गोचर से वृश्चिक राशि के लोग खुशहाल जीवन बिताएंगे. गोचर की अवधि में परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. कार्यस्थल पर प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. बुध ग्रह की अनुकूलता से मान-सम्मान बढ़ेगा. करियर में जबरदस्त उन्नति होगी. दोस्तों से अचानक धन लाभ हो सकता है. कारोबार में आर्थिक लाभ के कई शुभ अवसर प्राप्त होंगे. माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा. शुक्र ग्रह के शुभ प्रभाव से सुख के साधनों में वृद्धि होगी.

कुंभ राशि

बुध का गोचर कुंभ राशि के लिए भी शुभ और लाभाकारी है. बुध ग्रह के शुभ प्रभाव से जीवनसाथी से अच्छे संबंध बनेंगे. जीवन स्तर पहले से बेहतर होगा. विपरीत परिस्थिति में भी भाग्य का साथ मिलेगा. आमदनी में वृद्धि होगी. व्यापार करने वालों को लक्ष्मी नारायण राजयोग के शुभ प्रभाव से चौतरफा लाभ होगा. विदेश यात्रा के योग हैं. भाग्योदय होगा.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर इन 6 राशि वालों को मिलेगा खुशियों का बोनस, धन के कारक शुक्र कराएंगे बंपर लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital