पाकिस्तान के हमलों को भारतीय सेना ने किया नाकाम.
Bharat Pakistan Tension: पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) के पास भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश का भारत ने जोरदार जवाब दिया है. शुक्रवार की देर रात पाकिस्तान (Pakistan) ने 26 अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी कर तनाव भड़काने की कोशिश की. भारतीय सेना ने तुरंत और प्रभावी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया.
सेना सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) ने बिना किसी उकसावे के सीमावर्ती इलाकों में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया. भारतीय जवानों ने पिनपॉइंट हमले कर न केवल जवाबी कार्रवाई की, बल्कि पाकिस्तान के कई लॉन्च पैड और बंकर भी तबाह कर दिए.
रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर जवाबी कार्रवाई और तेज की जाएगी. सेना प्रमुख ने भी स्थिति की समीक्षा की और सीमा पर तैनात जवानों को हर हाल में सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए हैं.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर: भारत ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले के बाद कैसे जीती कूटनीतिक लड़ाई?
आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से किसी भी तरह की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी तैयारियों को और मजबूत कर लिया है.
इस बीच, स्थानीय नागरिकों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से सीमावर्ती इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और आपातकालीन सेवाओं को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. LoC पर बढ़ते तनाव के मद्देनजर, भारतीय जनता का मिजाज भी आक्रोशित है और देशभर से सेना के समर्थन में आवाजें बुलंद हो रही हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…