Dhubri Hanuman Mandir Virodh
गुवाहाटी, 14 जून (आईएएनएस) . असम के मुस्लिम बहुल धुबरी में हनुमान मंदिर को अपवित्र करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पुलिस ने जबरदस्त एक्शन लेते हुए 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार सुबह खुद इसकी जानकारी दी.
मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया साइट “एक्स” पोस्ट में लिखा, “धुबरी गोमांस कांड में रात भर में 38 लोग गिरफ्तार.”
धुबरी में बकरीद के अगले दिन कुछ लोगों ने कथित तौर पर हनुमान मंदिर के सामने गो मांस रखा था. इसके बाद दोनों समुदायों के लोगों ने बैठक की, शांति समिति ने भी चर्चा की और मामला सुलझ गया. हालांकि अगले दिन परिसर में ये फिर दोहराया गया, जिससे धुबरी में तनाव की स्थिति पैदा हुई. अशांति फैलाने के लिए कथित तौर पर पथराव किया गया. धुबरी को बांग्लादेश का हिस्सा बताने वाले पोस्टर भी चिपकाए गए थे.
इस घटना के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शूट एंड साइट का ऑर्डर दिया था। मुख्यमंत्री ने धुबरी जिले में सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के लिए “देखते ही गोली मारने” का आदेश जारी किया. शुक्रवार को धुबरी का दौरा करने वाले हिमंता ने कहा, “मैंने पुलिस को निर्देश दिया है कि धुबरी जिले में सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बनाए रखने में कोई भी गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. अगर जरूरत पड़ी तो पुलिस यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए रखने के लिए उपद्रवियों के खिलाफ रात में ‘देखते ही गोली मारने’ के आदेश का पालन करेगी. ”
उन्होंने ये भी कहा, “पिछले हफ्ते से धुबरी में कानून-व्यवस्था की स्थिति चुनौतीपूर्ण रही है. हम जिले में कानून और व्यवस्था को लागू करने और सभी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. ”
-भारत एक्सप्रेस
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…