लाइफस्टाइल

Diwali 2023: इस खास दिन के लिए इन साड़ी डिजाइंस को करें फॉलो, मिलेगा सटल लुक

Diwali 2023: अगले महीने एक के बाद एक त्योहार आने वाले हैं और इनमें दिवाली का मौका सबसे खास और बड़ा है. इस खास मौके पर ज्यादातर लोग नए और ट्रेडिशनल वियर को पहनना पसंद करते हैं. वहीं हम इसके लिए हम लगभग सभी चीजें लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को ध्यान में रखकर ही खरीदते हैं. खासकर दिवाली में हम साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करते हैं. बात करें तो लेटेस्ट ट्रेंड में सटल और सोबर लुक वाली साड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है. तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं सटल लुक वाली साड़ी के कुछ खास डिजाइंस, जिससे आप आराम से कैरी कर सकते हैं.

मिरर वर्क साड़ी डिजाइन

दिवाली के दिन हैवी लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आजकल मिरर वर्क बेस्ट रहेगा. यह खूबसूरत साड़ी डिजाइनर अर्पिता मेहता द्वारा डिजाइन की गई है. इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2500 रुपये से लेकर 4000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी.

बॉर्डर वर्क साड़ी

अगर आप सिंपल और केवल हल्के-फुल्के डिजाइन की साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लुक को आकर्षक बनाने में मदद करेगा. इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर ब्रांड Lajjoo C द्वारा डिजाइन की गई है. इस तरह की सी थ्रू साड़ी आपको लगभग 2000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी.

सिल्क साड़ी

अगर आप क्लासी और एवरग्रीन लुक पाना चाहती हैं तो स तरह की सिल्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं. इस तरह की खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर ब्रांड मधुरया द्वारा डिजाइन की गई है. इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये से लेकर 3500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी

ऑफ व्हाइट साड़ी

ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ पहनी गई यह खूबसूरत साड़ी डिजाइनर ब्रांड Vaishali S Couture ने डिजाइन की है. इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में करीब 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये में मिल जाएगी. खासकर सटल और मिनिमल स्टाइलिंग करने वाले इस तरह के कलर को काफी पसंद करते हैं.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

1 hour ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

5 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

6 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

7 hours ago