दिवाली पर शनि-गुरु का महासंयोग.
Diwali 2024 Shani Guru Chal: इस साल दिवाली का त्योहार गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल दिवाली पर शनि और गुरु ग्रह का महासंयोग बनने जा रहा है. दिवाली के दिन शनि और गुरु ग्रह वक्री यानी उल्टी चाल में रहेंगे. शनि देव इस वक्त अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में वक्री हैं. जबकि, गुरु वृषभ राशि वक्री हैं. ऐसे में दिवाली पर शनि और गुरु की एक जैसी चाल तीन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है. आइए, जानते हैं दिवाली पर शनि-गुरु की एक जैसी चाल किन तीन राशियों को विशेष रूप से प्रभावित करेगी और इससे जीवन पर क्या असर होगा.
शनि-गुरु की उल्टी चाल दिवाली पर वृषभ राशि को खूब धन लाभ कराएगी. रोजगार की तलाश में जुटे जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा. नौकरीपेशा जातकों को बड़ पद और वेतन में वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है. मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे. कार्यस्थल पर चल रही परेशानियां खत्म होंगी. बिजनेस में तागड़ा धन लाभ होगा. कई स्रोतों से धन आएगा.
दिवाली पर शनि-गुरु की एक जैसी स्थिति धनु राशि के जातकों के लिए खास है. इस दिन धन-धान्य की प्राप्ति होगी. करियर में जबरदस्त तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. किसी पुराने निवेश से आर्थिक लाभ होगा. यात्रा का योग बनेगा जो कि सुखद साबित होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का बड़ा लाभ हो सकता है. कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा.
दिवाली पर बनने वाला शनि और गुरु का दुर्लभ संयोग कुंभ राशि के लिए लाभकारी है. इस दिन धन-दौलत में वृद्धि होगी. परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. खर्च और कर्ज से संबंधित चिंताएं दूर होंगी. मां लक्ष्मी की कृपा से घर में धन की आवक बढ़ेगी.
यह भी पढ़ें: इस दिवाली से अगली दिवाली तक इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ, मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…