देश

Jammu Kashmir के अखनूर सेक्टर में सेना के वाहन पर हमला करने वाले 3 आतंकवादी मारे गए

सुरक्षा बलों ने कल जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के अखनूर सेक्टर (Akhnoor Sector) में सेना के वाहन (Army Vehicle) पर हमला करने के लिए जिम्मेदार तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. सेना यह ऑपरेशन 27 घंटे तक चला और मंगलवार (29 अक्टूबर) सुबह खत्म हुआ.

यह मुठभेड़ सोमवार (28 अक्टूबर) को तब शुरू हुई जब आतंकवादियों ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सेना के काफिले में शामिल एक एंबुलेंस पर गोलीबारी की. शाम तक एक हमलावर को मार गिराया गया, जबकि मंगलवार को जोगवान गांव (Jogwan Village) में असन मंदिर (Assan Temple) के पास अंतिम हमले के दौरान दो अन्य आतंकियों को सेना ने मार गिराया.

अभियान में कौन रहे शामिल

एक रात की शांति के बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने मंगलवार सुबह करीब 7 बजे फिर से अभियान शुरू किया, जिसके दो घंटे के भीतर भीषण गोलीबारी हुई और दो अन्य आतंकी मारे गए. इस अभियान में हेलीकॉप्टरों और ड्रोन से हवाई सहायता के साथ-साथ बीएमपी-II पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों, विशेष बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के कमांडो का इस्तेमाल किया गया.

एक अधिकारी ने कहा, ‘रात भर की शांति के बाद सुरक्षा बलों ने सुबह करीब 7 बजे छिपे हुए आतंकवादियों के खिलाफ अंतिम हमला किया, जिसके बाद फिर से गोलीबारी शुरू हो गई.’

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गिनती ही नहीं थम रही! उत्तर प्रदेश में 2 पर सिमटी कांग्रेस लड़ेगी 403 सीटें? दिल्ली प्लान से हिला गठबंधन

Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दांव…

2 minutes ago

BJP ने बिहार-UP विधान परिषद चुनाव के लिए पत्ते खोले, 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…

16 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के फैसलों पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…

16 minutes ago

दिल्ली वालों का इंतजार खत्म! आज खुलेगा बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में

दिल्ली के बहुप्रतीक्षित बारापूला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

19 minutes ago

चीनी निवेश ऐप धोखाधड़ी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश अरोड़ा और रोहित विज की जमानत रद्द की

सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी चीनी निवेश ऐप (LOXAM) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भूपेश…

24 minutes ago

तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत

Nepal Weather Update: नेपाल में पिछले दिनों आई भीषण बाढ़ से दो दिन में 27…

38 minutes ago