1 नवंबर से लागू होंगे ये बड़े बदलाव
New Rules from 1 November 2024: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है, और इसके साथ ही 1 नवंबर से आम लोगों के जीवन से जुड़ी कई चीजों में बदलाव आने जा रहा है. इनमें एलपीजी की कीमतें और म्यूचुअल फंड से जुड़े नियम प्रमुख हैं. हर महीने की पहली तारीख को सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं द्वारा कई बदलाव किए जाते हैं, जिनका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है. इन परिवर्तनों के बारे में जानना जरूरी है ताकि लोग अपने वित्तीय निर्णय सही ढंग से ले सकें. ऐसे में आइए बदलावों पर नजर डालते हैं.
एलपीजी की कीमतों में बदलाव
हर महीने की शुरुआत में सरकार एलपीजी की कीमतों में बदलाव करती है. यह बदलाव कमर्शियल और घरेलू दोनों प्रकार के गैस सिलेंडरों पर लागू होता है. इस बार भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में संशोधन की उम्मीद की जा रही है. अक्टूबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जबकि घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ. इस बार 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती होने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान एक सिलेंडर का दाम 94 रुपये तक बढ़ा है. बीते 1 अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 48.50 रुपये महंगा हुआ था.
म्यूचुअल फंड के नियम में बदलाव
अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं या करने की सोच रहे हैं, तो इससे जुड़े एक नए नियम को जान लें, जो 1 नवंबर से लागू होने वाला है. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने म्यूचुअल फंड्स में इनसाइडर ट्रेडिंग को रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. अब म्यूचुअल फंड यूनिट्स भी इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के दायरे में आएंगे, जैसे कि अन्य सिक्योरिटीज पर ये नियम लागू होते हैं.
ये भी पढ़ें:दिवाली-छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी! उत्तर रेलवे ने की ये खास तैयारी
SBI क्रेडिट कार्ड पर नया चार्ज लागू
इसके अलावा, एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड्स पर एक नया चार्ज लागू किया है. अब एक स्टेटमेंट साइकिल में 50,000 रुपये से अधिक के यूटिलिटी बिल का भुगतान करने पर 1% अतिरिक्त चार्ज लगेगा. इसके साथ ही, एसबीआई ने शौर्य/डिफेंस कार्ड्स को छोड़कर बाकी सभी अनसिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड्स के फाइनेंस चार्ज को 3.75% कर दिया है. ये नियम भी 1 नवंबर, 2024 से लागू होंगे.
CNG-PNG के भाव में बड़ा बदलाव
सीएनजी-पीएनजी (CNG-PNG) के अलावा एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी संशोधन किए जाते हैं. बीते कुछ महीनों में हवाई ईंधन के दाम में कटौती देखने को मिली है और इस बार भी कीमतें कम किए जाने के फेस्टिव गिफ्ट की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी के भाव में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
13 दिन बैंक रहेंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक ने नवंबर माह के लिए बैंक हॉलिडे की सूची भी जारी कर दी है. इस सूची के अनुसार, नवंबर में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसलिए बैंक संबंधी कार्यों के लिए ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की सूची अवश्य देख लें ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े. ये बदलाव कई क्षेत्रों में होंगे और आम आदमी के वित्तीय जीवन पर असर डालेंगे, इसलिए लोगों का इनके बारे में जानकारी रखना महत्वपूर्ण है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…