Diwali 2025: दिवाली का पर्व धनतेरस से ही आरंभ हो जाता है. इस पर्व की रौनक पूरे देश में देखने को मिलती है. अयोध्या की दिवाली सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक विश्वस्तरीय सांस्कृतिक उत्सव बन चुकी है. सरयू घाट पर लाखों दीपों की रोशनी एक साथ ऐसे जगमगाती है मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया हो. अयोध्या में हर वर्ष आयोजित होने वाला दीपोत्सव न केवल श्रद्धालुओं बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए भी अविस्मरणीय अनुभव बन जाता है.
अगर आप भी इस साल अयोध्या की दिवाली को करीब से देखना चाहते हैं, तो उसके लिए ट्रिप प्लान बनाना बहुत जरूरी है, क्योंकि त्योहार के समय यहां लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है.
अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो अयोध्या जंक्शन या अयोध्या धाम स्टेशन तक बहुत आसानी से पहुंच सकते हैं. ये स्टेशन दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर जैसे प्रमुख शहरों से जुड़े हैं. वहीं अगर आप हवाई मार्ग से आते हैं तो मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अब पूरी तरह से चालु हो चुका है. यह लखनऊ से लगभग 135 किलोमीटर, प्रयागराज से 165 किलोमीटर और वाराणसी से करीब 200 किलोमीटर दूर है, तो यहां पर नेशनल हाईवे के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है.
दिवाली के समय यहां के सारे होटल और धर्मशालाएं पहले ही भर जाती हैं, इसलिए ट्रिप का प्लान बनाते ही होटल बुक कर लें. राम की पैड़ी, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के आसपास कई अच्छे और बजट-फ्रेंडली ठहरने के ऑप्शन उपलब्ध हैं.
राम जन्मभूमि परिसर और श्री राम मंदिर अयोध्या यात्रा का सबसे प्रमुख हिस्सा है. सरयू आरती, रामलीला मंचन और दीपोत्सव की झांकियां देखना न भूलें. राम की पैड़ी पर जगमगाते दीपों का दृश्य गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का हिस्सा है और इसे देखने का अनुभव जीवन भर याद रहेगा.
दिवाली के समय यहां पर बहुत भीड़ बहुत रहती है, इसलिए कोशिश करें कि हल्के सामान ही लेकर जाएं, जिससे यात्रा में आसानी हो. मोबाइल चार्जर, पानी की बोतल और पावर बैंक साथ रखें. रुकने के लिए पहले से ही होटल और परिवहन की बुकिंग पक्की कर लें वरना दिक्कत झेलनी पड़ सकती है
ये भी पढ़ें-बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, दो-तिहाई विधायक दागी, आधे पर गंभीर आरोप
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
Gwalior Child Sacrifice Attempt Case: ग्वालियर के करहिया थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय बच्चे पर…
Babulal Kharadi Controversial Statement: राजस्थान के मंत्री बाबूलाल खराड़ी के एक बयान से इन दिनों…
Nagastra-2 Anti-Tank Loitering Munition: सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी नागास्त्र-2…
चंडीगढ़ के सेक्टर 34 में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन भावुक पलों के…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव में 30 लाख…
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित अकाउंट से फैलाए गए उस दावे को भारतीय सेना ने…